सब्सक्राइब करें

शाहरुख खान से अगली फिल्म के बारे में फैन ने पूछा सवाल, 'किंग खान' का जवाब हो रहा है वायरल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 23 Jan 2020 04:45 PM IST
विज्ञापन
Shah rukh khan reaction when his fans ask him his next movie
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान इन दिनों सोशल मीडिया पर अपने फैंस के सवालों का जवाब देने की वजह से सुर्खियों में हैं। शाहरुख के फैंस ट्विटर पर उनसे उनकी निजी जिंदगी के अलावा फिल्मों को लेकर भी सवाल कर रहे हैं। एक बार फिर से शाहरुख खान के एक फैन ने उनसे पूछा है कि वह अपनी अगली फिल्म कब लेकर आएंगे। जिसका अभिनेता ने बड़े ही मजेदार अंदाज में जवाब दिया है।

Trending Videos
Shah rukh khan reaction when his fans ask him his next movie
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान के Shailav नाम के एक फैन ने ट्विटर पर उनसे सवाल करते हुए कहा कि 'सर, आपके अगले प्रोजेक्ट को लेकर कई अफवाहें आ रही हैं... आप खुद ही इसकी घोषणा कर दीजिए।' इस सवाल का मजेदार अंदाज में जवाब देते हुए शाहरुख खान ने कहा, 'मैं ही घोषणा करूंगा और कौन करेगा मेरे भाई।' हालांकि, शाहरुख के जवाब से उनके कई फैंस संतुष्ट नहीं हुए और कई लोगों ने कमेंट में कहा कि कि बहुत समय हो गया है और जल्दी फिल्म का एलान कर दो।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shah rukh khan reaction when his fans ask him his next movie
Shah Rukh Khan - फोटो : Social Media

शाहरुख खान के फैंस उनसे उनकी अगली फिल्म को लेकर कई बार सवाल कर चुके हैं। इतना ही नहीं एक फैन ने तो आत्महत्या तक करने की धमकी दे दी थी। दरअसल बीते दिनों ट्विटर पर #WeWantAnnouncementSRK ट्रेंड कर रहा था। इसके जरिए तमाम सोशल मीडिया यूजर्स और शाहरुख खान के फैंस उनसे नई फिल्म की घोषण करने का अनुरोध कर रहे थे। AniketSRK नाम के यूजर ने ट्विटर हैंडल ने खुदकुशी की धमकी देते हुए ट्विटर पर लिखा, "अगर आपने 1 जनवरी को फिल्म का एलान नहीं किया तो मैं खुदकुशी कर लूंगा।

Shah rukh khan reaction when his fans ask him his next movie
Shah Rukh khan - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि फिल्म जीरो के बाद शाहरुख खान का नाम कई फिल्मों से जुड़ा लेकिन किसी की भी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई। शाहरुख पहले एस्ट्रोनॉट राकेश शर्मा की बायोपिक में नजर आने वाले थे। वहीं फरहान अख्तर की डॉन 3 को लेकर भी खबरें सामने आई थीं। लेकिन किसी भी खबर पर शाहरुख ने पुष्टि नहीं की। एक इंटरव्यू में शाहरुख खान इन फिल्मों को लेकर चल रही खबरों को खारिज कर दिया था।

विज्ञापन
Shah rukh khan reaction when his fans ask him his next movie
शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने कहा था- 'मेरे पास फिलहाल कोई फिल्म नहीं है। मैं अभी किसी फिल्म पर काम नहीं कर रहा हूं। वैसे ऐसा होता है कि जब आपकी एक फिल्म खत्म हो रही होती है तो आप दूसरी फिल्म पर काम शुरू कर देते हैं और मैं 3-4 नई फिल्म से जुड़ जाता हूं। लेकिन इस बार मेरा मन नहीं है... मेरा दिल नहीं मान रहा ऐसा करने को। मुझे महसूस हुआ कि मुझे कुछ समय का ब्रेक लेना चाहिए, फिल्में देखनी चाहिए, कहानियां सुननी चाहिए और ज्यादा किताबें पढ़नी चाहिए। मेरे बच्चे भी कॉलेज में है। मेरी बेटी कॉलेज जा रही है और मेरे बेटे की पढ़ाई खत्म होने वाली है। तो मैं अपने परिवार के साथ ज्यादा वक्त गुजारना चाहता हूं।'

पढ़ें: नसीरुद्दीन को अनुपम खेर का करारा जवाब, कहा- 'मेरे खून में हिंदुस्तान है, इसको समझ जाइए बस'
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed