शाहरुख खान की अगली फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। साल 2018 के आखिर में रिलीज हुई जीरो के फ्लॉप हो जाने के बाद वो कोई भी कदम बहुत सोच समझकर उठाना चाहते हैं। पिछले कुछ सालों में शाहरुख ने ऐसी कई फिल्में दी हैं जिनके साधारण कंटेट को लेकर क्रिटिक्स ने आलोचना की। इसकी शुरुआत हुई साल 2012 में रिलीज हुई जब तक है जान से, इसके बाद उन्होंने चेन्नई एक्सप्रेस, हैप्पी न्यू ईयर, दिलवाले, फैन और जब हैरी मेट सेजल की, इनमें से कुछ फिल्मों ने अच्छा बिजनेस किया तो कुछ साधारण रहीं। हालांकि शाहरुख खान जिस तरह की फिल्मों के लिए जाने जाते हैं इनमें वो बात नजर नहीं आई। शाहरुख के करियर पर नजर डालें तो उन्होंने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में ठुकरा दीं जिन्हें करने के बाद दूसरे एक्टर्स चमक उठे। आगे की स्लाइड में देखिए शाहरुख की ठुकराई हुई ऐसी 8 फिल्में।
इन 8 बॉलीवुड फिल्मों को रिजक्ट कर पछता रहे होंगे शाहरुख, सभी हुईं ब्लॉकबस्टर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुन्नाभाई एमबीबीएस
साल 2003 में रिलीज हुई मुन्नाभाई एमबीबीएस संजय दत्त से पहले शाहरुख खान को ऑफर की गई थी।अगर शाहरुख खान ने ये फिल्म रिजेक्ट नहीं की होती तो आज मुन्नाभाई वहीं होते। डायरेक्टर राजकुमार हिरानी अपनी फिल्म में शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय को लेना चाहते थे लेकिन दोनों ने ही इस फिल्म के लिए मना कर दिया।
लगान
बॉलीवुड की यादगार फिल्मों की बात करें तो उसमें आशुतोष गोवारिकर की फिल्म लगान का नाम जरूर शामिल होता है। फिल्म में आमिर खान के भुवन का किरदार शाहरुख खान को ऑफर किया गया था। शाहरुख की ठुकराई ये फिल्म ऑस्कर नॉमिनेशन तक पहुंचीं।लगान आमिर खान के करियर की मील का पत्थर साबित हुई। इसके बाद उनकी गिनती इंडस्ट्री के सुपरस्टार्स में होने लगी।
रंग दे बसंती
आमिर खान की ही एक और फिल्म रंग दे बंसती भी शाहरुख को ऑफर हुई थी लेकिन इस फिल्म में उन्हें आर माधवन का किरदार दिया गया था जो एयरफोर्स पायलट होते हैं। सेकेंड लीड रोल करना शाहरुख को ठीक नहीं लगा और उन्होंने मना कर दिया।
3 इडियट्स
साल 2009 में आई आमिर खान की फिल्म 3 इडियट्स को किसी इंट्रो की जरूरत नहीं है। ये पहली ऐसी फिल्म थी जिसने 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी लेकिन क्या आप जानते हैं ये फिल्म पहले शाहरुख को ऑफर की गई थी। उनके पास डेट्स की इतनी कमी थी कि वह इस फिल्म को साइन नहीं कर सके।