फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shah Rukh Khan: इस तरह शाहरुख खान को मिली थी 'डंकी', कहा- 'राजकुमार हिरानी के घर के आगे लगा लिया था टेंट'

Thu, 23 Nov 2023 10:18 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Thu, 23 Nov 2023 10:18 AM IST
सार

शाहरुख खान के फैन ने पूछा, 'इस बार राजकुमार हिरानी सर ने आपको अप्रोच किया या फिर अपने हिरानी सर को।' किंग खान ने फैन को इसका मजाकिया अंदाज में जवाब दिया है।

विज्ञापन
Shah Rukh Khan Reveals How He Got Film Dunki Says I had set up a tent in front of Rajkumar Hirani House
डंकी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड किंग शाहरुख खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'डंकी' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। शाहरुख और 'डंकी' के निर्माता राजकुमार हिरानी ने एक साल पहले फिल्म की अनाउंसमेंट वीडियो जारी की थी। इस वीडियो में किंग खान निर्माता से पूछते हैं कि क्या उनके पास उनके लिए कोई अच्छी स्क्रिप्ट है। अब एक साल बाद जल्द ही यह फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं। इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। एक्स (पूर्व में ट्विटर) 'आस्क एसआरके' के दौरान एक फैन ने पूछा कि उन्होंने फिल्म निर्माता से 'डंकी' के लिए संपर्क किया है या मेकर्स ने आपको को इसके लिए अप्रोच किया। 

Shah Rukh Khan Reveals How He Got Film Dunki Says I had set up a tent in front of Rajkumar Hirani House
डंकी पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान के फैन ने पूछा, 'इस बार राजकुमार हिरानी सर ने आपको अप्रोच किया या फिर अपने हिरानी सर को।' इसका मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए किंग खान ने कहा, 'मैंने राजकुमार हिरानी के घर के आगे टेंट लगा लिया था। वहीं कहानी भी सुनी और वहीं साइन भी कर ली। फिल्म की एडिटिंग भी वहीं चल रही है।' 
 



संघर्षों भरा रहा निर्देशक साजिद खान का जीवन

Shah Rukh Khan Reveals How He Got Film Dunki Says I had set up a tent in front of Rajkumar Hirani House
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि फिल्म '3 इडियट्स' में रैंचो का किरदार सबसे पहले शाहरुख खान को ऑफर किया गया था। मगर, शाहरुख ने इस ऑफर को छुकरा दिया था। इसके बाद यह रोल आमिर खान को मिला था। शाहरुख के मन में तभी से हिरानी के साथ काम करने की इच्छा है। डंकी ड्रॉप 1 दर्शकों को राजकुमार हिरानी की अद्भुत दुनिया की एक झलक देखने को मिली। यह चार दोस्तों और विदेशी तटों तक पहुंचने की उनकी खोज से जुड़ी एक दिल छू लेने वाली कहानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shah Rukh Khan Reveals How He Got Film Dunki Says I had set up a tent in front of Rajkumar Hirani House
लुट पुट गया - फोटो : सोशल मीडिया

बीते दिन फिल्म 'डंकी' का पहला गाना डंकी ड्रॉप 2 'लुट पुट गया' करके साझा किया गया है। 'डंकी ड्रॉप 2' के 'लुट पुट गया' के साथ फिल्म के म्यूजिक का शानदार सफर शुरू हो गया है। फिल्म का पहला गाना शाहरुख (हार्डी) और तापसी पन्नू (मनु) पर फिल्माया गया है। फिल्म का पहला गाना दर्शको को काफी पसंद आ रहा है। 

Pritam: प्रीतम ने संजय गढ़वी के साथ अपने 20 वर्ष के सफर को किया याद, राजकुमार हिरानी संग कर रहे पहली फिल्म

विज्ञापन
Shah Rukh Khan Reveals How He Got Film Dunki Says I had set up a tent in front of Rajkumar Hirani House
डंकी - फोटो : Social media

शाहरुख खान और तापसी पन्नू के अलावा बोमन ईरानी और विक्की कौशल ने फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हैं। विक्की ने फिल्म में कैमियो किया है। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। यह फिल्म एक दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Animal Trailer: आज दोपहर आएगा ‘एनिमल’ का धमाकेदार ट्रेलर, फास्टेस्ट वन मिलियन लाइक्स का रिकॉर्ड टूटने के आसार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed