फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाहरुख के बेटे आर्यन का फेसबुक अकाउंट हैक, हर पोस्ट, फोटो और मैसेज को इग्नोर करें फैंस

Tue, 22 Jan 2019 02:09 PM IST
श्रद्धा चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रद्धा चतुर्वेदी Updated Tue, 22 Jan 2019 02:09 PM IST
विज्ञापन
Shah Rukh Khan’s son Aryan Khan’s social media account hacked
aryan khan

अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का फेसबुक अकाउंट हैक हो गया है। इस बात की जानकारी आर्यन ने दी है। आर्यन ने इसके साथ ही एक मैसेज लिखा है कि उनके अकाउंट से होने वाली किसी भी पोस्ट, फोटो या मैसेज को इग्नोर किया जाए। बता दें कि आर्यन के फेसबुक पर करीब 1 मिलियन फॉलोवर हैं।

Shah Rukh Khan’s son Aryan Khan’s social media account hacked
aryan khan

वहीं यह पहली बार नहीं है जब किसी सेलेब्स का अकाउंट इस तरह से हैक हुआ हो। इससे पहले शाहिद कपूर, ऋषि कपूर, अभिष्क बच्चन और श्रुति हासन जैसे स्टार्स के अकाउंट भी हैक हो चुके हैं। जहां तक शाहरुख का बेटे आर्यन के फिल्मी करियर की बात करें तो, कुछ दिन पहले शाहरुख खान ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उनके बेटे आर्यन हीरो नहीं बनना चाहते हैं।

Shah Rukh Khan’s son Aryan Khan’s social media account hacked
aryan khan shah rukh khan

अटकलें लगती रही हैं पिता की तरह आर्यन भी शायद एक्टर बनें। लोग कहते हैं कि वह हैंडसम है, उसकी बॉडी अच्छी है परंतु मुझे लगता है कि एक्टिंग में लुक्स बहुत मायने नहीं रखते, क्योंकि अगर ऐसा होता तो मैं कभी ऐक्टर नहीं बनता। उन्होंने बताता कि बच्चों की परवरिश उन्होंने ऐसी नहीं की कि उन्हें एक्टर ही बनाना है। आर्यन का इरादा कैमरे के पीछे बड़ी भूमिका निभाने का है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shah Rukh Khan’s son Aryan Khan’s social media account hacked
suhana khan

शाहरुख ने बताया कि बेटा फिल्म बनाना चाहता है। उसका इरादा निर्देशक बनने का है। उन्होंने कहा कि आर्यन अमेरिका में फिल्म मेकिंग की पढ़ाई कर रहा है। शाहरुख खान की लाडली बेटी सुहाना खान भी इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। उन्होंने कहा कि यह सुहाना की निजी पसंद है कि वह अभिनेत्री बनना चाहती हैं। हालांकि उन्हें एक्टिंग के बारे में अभी बहुत कुछ सीखना है।

विज्ञापन
Shah Rukh Khan’s son Aryan Khan’s social media account hacked
gauri khan and suhana

पत्नी गौरी को लेकर शाहरुख कहते हैं कि, ‘ हमारी शादी को करीब 30 साल हो गए हैं। मैं गौरी को उसका पर्सनल स्पेस देता हूं। मैं कभी भी वह हरकत नहीं करता हूं जो गौरी को बुरी लगे। मैंने आज तक कभी भी गौरी के पर्स के अंदर नहीं देखा है। अगर वह कमरे में आराम कर रही होती है तो मैं हमेशा नॉक करके ही कमरे के अंदर जाता हूं।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed