{"_id":"5c46d06fbdec224b7a553e36","slug":"amrita-rao-shares-her-experience-she-replaced-by-star-kid-in-a-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"6 साल बाद अमृता राव को फिल्म में मिला काम, अब बोलीं- 'उस मूवी से इसलिए निकाल दिया गया क्योंकि..'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
6 साल बाद अमृता राव को फिल्म में मिला काम, अब बोलीं- 'उस मूवी से इसलिए निकाल दिया गया क्योंकि..'
पिछले दिनों तापसी पन्नू ने बताया था कि उन्हें पहले फिल्म 'पति पत्नी और वो' के लिए साइन किया गया था । कुछ दिन बाद तापसी को बिना कारण बताए फिल्म से निकाल दिया गया । उनकी जगह पर अनन्या पांडे को कास्ट कर लिया गया । इस बात को लेकर तापसी ने नाराजगी जताई थी । साथ ही डायरेक्टर और प्रोड्यूसर्स से जवाब भी मांगा था । तापसी की तरह एक और एक्ट्रेस ने भी अपना दर्द बयां किया है ।
2 of 6
amrita rao
ये एक्ट्रेस हैं अमृता राव । अमृता राव 6 साल बाद फिल्म 'ठाकरे' से बॉलीवुड में वापसी करने जा रही हैं । फिल्म में अमृता के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी लीड रोल में नजर आएंगे । अमृता की ये फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। एक इंटरव्यू के दौरान अमृता ने अपने करियर को लेकर बड़ा खुलासा किया ।
3 of 6
amrita rao
उन्होंने बताया कि एक बार फिल्म मेकर्स ने उन्हें फिल्म की स्क्रिप्ट सुनाई । इसके बाद उन्हें लीड हीरोइन के तौर पर साइन भी कर लिया गया लेकिन बाद में उन्हें निकालकर किसी स्टारकिड को ले लिया गया । इस दौरान अमृता को मेकर्स की एक चीज बहुत बुरी लगी थी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
amrita rao
इंडिया टाइम्स को दिए इंटरव्यू में अमृता ने कहा था, 'हां मुझे एक बार फिल्म से बिना बताए निकाल दिया गया था । मुझे याद है कि मुझे फिल्म की स्क्रिप्ट सुनाई गई थी । मुझे लीड हीरोइन का रोल मिल गया था और फिर अचानक मुझे निकाल दिया गया ।'
विज्ञापन
5 of 6
amrita rao
'बाद में पता चला कि किसी बड़े स्टार ने फोन किया और उनके रिश्तेदार ने मुझे निकाल दिया । मेरी जगह पर उस स्टार किड को मौका दिया गया । मुझे ये जानकर बुरा नहीं लगा । इंडस्ट्री में ऐसा होता रहता है । लेकिन मुझे उम्मीद थी कि डायरेक्टर मुझे अच्छे से ये बात बता देंगे ।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।