{"_id":"5c46ca08bdec225eb27a9900","slug":"riddhima-kapoor-wish-her-parents-rishi-kapoor-and-neetu-kapoor-on-their-wedding-anniversary","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऋषि कपूर की सालगिरह पर बेटी ने शेयर की खास तस्वीरें और लिखा भावुक करने वाला मैसेज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ऋषि कपूर की सालगिरह पर बेटी ने शेयर की खास तस्वीरें और लिखा भावुक करने वाला मैसेज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Tue, 22 Jan 2019 01:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Rishi Kapoor and Neetu Kapoor
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के खूबसूरत कपल ऋषि कपूर और नीतू कपूर आज अपनी शादी की 39वीं सालगिरह सेलिब्रेट कर रहे हैं। इन दोनों ने 22 जनवरी साल 1980 को शादी की रचाई थी। इन दिनों ऋषि कपूर न्यूयॉर्क में अपना इलाज करवा रहे हैं। नीतू कपूर भी उनके साथ ही हैं। ऋषि कपूर और नीतू कपूर की 39वीं सालगिरह पर इनकी बेटी रिद्धिमा कपूर ने बेहद खास अंदाज में शादी की बधाई दी है।
Trending Videos
2 of 5
Rishi Kapoor
- फोटो : Instagram
रिद्धिमा कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर माता-पिता की ढेर सारी तस्वीरों का एक कोलाज शेयर किया है। कोलाज इस में ऋषि कपूर और नीतू कपूर की नई-पुरानी तस्वीरें नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में रिद्धिमा कपूर की बचपन की फोटो भी दिख रही है। सोशल मीडिया यूजर्स उनकी इस पोस्ट को काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट में ऋषि कपूर और नीतू कपूर को 39वीं सालगिरह की बधाई भी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
Neetu Kapoor birthday
- फोटो : file photo
रिद्धिमा कपूर ने ऋषि कपूर और नीतू कपूर की इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'आप दोनों मेरी जिंदगी हैं। दुनिया के सबसे अच्छे माता-पिता को शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं। मैं आप दोनों को बहुत प्यार करती हूं। आप कपल्स के परफेक्ट उदाहरण थे, हैं और हमेशा रहेंगे। लव यू मॉम, लव यू डैड।'
पता हो कि हाल ही में नीतू कपूर ने पति ऋषि कपूर के साथ लंच डेट की एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की। इस तस्वीर के साथ उन्होंने एक मजाकिया अंदाज में कैप्शन भी दिया। नीतू ने लिखा- 'शादी के 38 साल बाद जब आप अपने पति के साथ लंच डेट पर जाते हैं तो कुछ ऐसा ही होता है। मैं यहां सैल्फी लेने की कोशिश कर रही हूं वही मेरे पति अपने फोन में खोए हुए हैं।'
विज्ञापन
5 of 5
rishi kapoor
- फोटो : file photo
आपको बता दें ऋषि कपूर पिछले साल सितंबर से न्यूयॉर्क में अपना इलाज करवा रहे हैं। हालांकि अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हो सकता है कि ऋषि कपूर किस तरह की बीमारी का समाना कर रहे हैं। लेकिन सितंबर से ही उनका न्यूयॉर्क में इलाज चल रहा है। ऋषि कपूर ने एक पोस्ट शेयर करके अपने बीमार होने और न्यूयॉर्क जाने की जानकारी दी थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X