सब्सक्राइब करें

इस फिल्म में खुद के लुक को देख ऐसा सोचने लगे थे शाहरुख, कहा- 'लगता था नहीं बन पाउंगा एक्टर'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 25 Oct 2019 10:29 PM IST
विज्ञापन
Shah Rukh Khan says he thought quit acting after he saw himself ugly in Raju Ban Gaya Gentleman
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान ने अपने फिल्मी सफर को लेकर बोला है कि वह अभिनय छोड़ने वाले थे जब उन्होंने फिल्म राजू बन गया जेंटलमैन में खुद के लुक को काफी भद्दा देखा। शाहरुख खान हाल ही में दिल्ली में हुए एक आयोजन में पहुंचे। यहां उन्होंने अपने फिल्मी सफर के बारे में ढेर सारी बातें कीं और खुलासे भी किए। यहां शाहरुख खान ने बॉलीवुड में अपने संघर्ष के दिनों को भी याद किया।  

Trending Videos
Shah Rukh Khan says he thought quit acting after he saw himself ugly in Raju Ban Gaya Gentleman
Shah rukh Khan - फोटो : amar ujala mumbai

अंग्रेजी वेबसाइट एनडीटीवी की खबर के मुताबिक शाहरुख खान ने आयोजन में पहुंचकर अपनी फिल्म राजू बन गया जेंटलमैन के बारे में बात की। उन्होंने कहा- 'इस फिल्म की शूटिंग के दौरान जब मैंने पर्दे पर खुद को देखा तो मैं काफी भद्दा दिख रहा है और मेरे दिमाग में नकारात्मक विचार आ रहे थे। ऐसे रोजाना शूटिंग देखने आने वाली भीड़ की वजह से हुआ करता था। जब मैं आरके स्टूडियो में राजू बन गया जेंटलमैन की शूटिंग कर रहा था तो भीड़ शूटिंग देखती थीं और मुझे ये लगता था कि मैं काफी भद्दा दिख रहा हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Shah Rukh Khan says he thought quit acting after he saw himself ugly in Raju Ban Gaya Gentleman
मेलबर्न के इंडियन फिल्म फेस्टिवल में शाहरुख खान - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए शाहरुख खान ने कहा - 'मैं नाना पाटेकर, अमृता सिंह और जूही चावला जैसे कलकारों के सामने के बिल्कुल साधारण अभिनय कर रहा था। खुद को देखकर मुझे ऐसा लगता था कि मैं कभी कलाकार नहीं बन पाउंगा। बावजूद इसके फिल्म के निर्देशक अजीज मिराज और जूही चावला मुझे हमेशा समझाते थे कि अंत में सब अच्छा होगा। वो दोनों मुझे झूठ बोलते रहे। मैं कभी अच्छा नहीं दिखा और हमेशा बुरा दिखता रहा लेकिन मैं बेहद भाग्यशाली महसूस करता हूं क्योंकि लोगों ने मुझे बहुत प्यार किया है।'

Shah Rukh Khan says he thought quit acting after he saw himself ugly in Raju Ban Gaya Gentleman
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि शाहरुख खान ने फिल्म दीवाना से अपना फिल्मी सफर शुरू किया था। ये फिल्म साल  1992 में आई थी। इस फिल्म में शाहरुख के साथ अभिनेता ऋषि कपूर और अभिनेत्री दिव्या भारती जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। बड़े पर्दे पर दर्शकों ने इस फिल्म को काफी पसंद किया था। वहीं शाहरुख की फिल्म राजू बन गया जेंटलमैन भी इसी साल रिलीज हुई थी। उनकी इस फिल्म को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया था। 

विज्ञापन
Shah Rukh Khan says he thought quit acting after he saw himself ugly in Raju Ban Gaya Gentleman
zero - फोटो : twitter

बात करें शाहरुख खान की आखिरी फिल्म की तो वह आखिरी बार फिल्म जीरो में दिखाई दिए थे। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ मुख्य भूमिका में थीं। शाहरुख खान ने इस फिल्म में बौने का किरदार निभाया था। दर्शकों ने इस फिल्म में सभी कलाकारों के अभिनय को काफी पसंद किया था, लेकिन कमजोर कहानी के चलते ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। फिल्म जीरो का निर्देशन आंनद एल राय ने किया था।

पढ़ें: दीपिका का महाभारत पर फिल्म बनाने का एलान, द्रौपदी बनकर नए नजरिए से दिखाएंगी कौरवों- पांडवों की कहानी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed