सब्सक्राइब करें

Shah Rukh Khan: बिना इजाजत फोटो खींचना फैन को पड़ा भारी, शाहरुख खान ने लगाई फटकार

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 13 Jan 2025 02:11 PM IST
सार

Shah Rukh Khan: बॉलीवुड बादशाह शाहरुख खान वैसे तो बड़े रहम दिल हैं, लेकिन जब उनके कोई जबर्दस्ती काम करने की कोशिश भी करता है तो उन्हें गुस्सा आ जाता है। जब शाहरुख खान के एक फैन ने बिना इजाजत के उनकी तस्वीर खिंचनी चाही तो हंगामा हो गया था। 

विज्ञापन
Shah Rukh Khan Schooled A Fan For Taking Pictures Without Permission knows king reaction as per report
शाहरुख खान ने फैन को सिखाया सबक - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk
बॉलीवुड किंग खान के बहुत सारे प्रशंसक हैं। चाहे वह सेट पर हों या सार्वजनिक स्थान पर, उनकी एक झलक पाने के लिए प्रशंसक हमेशा ही बेकरार रहते हैं, लेकिन कई बार कड़ी सुरक्षा के बीच भी अभिनेता के साथ जबरन फोटो खींचने का मामला सामने आ ही जाता है। 

 
Shah Rukh Khan Schooled A Fan For Taking Pictures Without Permission knows king reaction as per report
किंग के बॉडीगार्ड ने किया खुलासा - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk
यूसुफ इब्राहिम, जो दशकों तक सेलिब्रिटी बॉडीगार्ड रहे हैं और कई मशहूर हस्तियों के साथ काम कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि कैसे शाहरुख खान ने एक बार एक प्रशंसक को बिना अनुमति के सेल्फी लेने पर डांटा था।
 
Shah Rukh Khan Schooled A Fan For Taking Pictures Without Permission knows king reaction as per report
फैन शाहरुख के साथ लेता चाहता था सेल्फी - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk
फिल्म स्टार्स के बॉडीगार्ड के लिए भीड़ को नियंत्रित करना काफी मुश्किल हो जाता है, जब वह प्रशंसकों की भीड़ में शामिल हो जाते हैं। यूसुफ इब्राहिम ने खुलासा किया कि कैसे एक बार शाहरुख खान की बिना इजाजत के उनका एक फैन सेल्फी ले रहा था और किंग ने इस बात पर उसे फटकार लगाई थी। उन्होंने कहा कि प्रशंसकों को भी कुछ सीमाएं रखनी चाहिए।

यह भी पढ़ें:
Beyonce: लॉस एंजिल्स के जंगल में लगी आग में पीड़ितों की मदद के लिए आगे आईं बेयोंसे, दिए करोड़ों मिलियन डॉलर
विज्ञापन
विज्ञापन
Shah Rukh Khan Schooled A Fan For Taking Pictures Without Permission knows king reaction as per report
फैन को सेल्फी के लिए शाहरुख ने कर दिया था मना - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शाहरुख के बॉडीगार्ड यूसुफ इब्राहिम ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, "प्रशंसकों को सीमाएं बनाए रखने और सम्मान दिखाने की जरूरत है। फोन लेकर भागने के बजाय, उन्हें विनम्रता से पूछना चाहिए कि क्या फोटो खींची जा सकती है।" एक स्टार की जिंदगी आसान है, लेकिन घंटों मेकअप में बैठना और लगातार 12 घंटे तेज रोशनी में रहना आसान नहीं है।

यह भी पढ़ें:
30 years of Karan Arjun: पहली बार साथ दिखी थी सलमान-शाहरुख की जोड़ी, ओटीटी पर देख सकेंगे करण-अर्जुन
विज्ञापन
Shah Rukh Khan Schooled A Fan For Taking Pictures Without Permission knows king reaction as per report
फैन के बर्ताव से गुस्सा हुए थे किंग खान - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk
इंटरव्यू में यूसुफ ने कई साल पहले की एक घटना को याद किया, जिसमें शाहरुख खान ने आईपीएल सीजन के दौरान अजमेर शरीफ दरगाह जाने की इच्छा जताई थी, लेकिन जब उनके आने की खबर फैली तो स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई। उस अफरातफरी का बताते हुए यूसुफ ने कहा, "जब हम वहां गए तो पूरे अजमेर शहर को पता था कि शाहरुख दरगाह आ रहे हैं। वहां इतनी भीड़ थी कि हम वहीं खड़े रहे, लोगों ने हमको धक्का मारकर दरगाह ले आए और धक्का मारकर अपनी गाड़ी में लाके बैठा दिया।" काम की बात करें तो शाहरुख खान अगली बार किंग में सुहाना खान और अभिषेक बच्चन के साथ नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें:
Punjab 95-Diljit Dosanjh: 'पंजाब 95' की रिलीज से पहले आया बदलाव, दिलजीत दोसांझ की फिल्म का पूरा मामला
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed