बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और अभिनेत्री नरगिस फाखरी का वीडियो सोशल मीडिया पर इस समय खूब चर्चा में है। शूटिंग सेट का यह वीडियो साल 2014 में आई फिल्म 'मैं तेरा हीरो' से जुड़ा हुआ माना जा रहा है। इस फिल्म में वरुण धवन मुख्य भूमिका में थे। वहीं, नरगिस फाखरी और इलियाना डिक्रूज उनकी हीरोइन थीं।
Varun Dhawan: डायरेक्टर बोलते रह गए कट...कट...कट, फिर भी किस करते रहे वरुण धवन, सुर्खियां बटोर रहा वीडियो
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Mon, 13 Jan 2025 01:52 PM IST
सार
Varun Dhawan: एक वायरल वीडियो में वरुण धवन शूटिंग सेट पर एक इंटिमेट सीन शूट करते हुए दिख रहे हैं। इसमें डायरेक्टर बार-बार "कट... कट... कट!" कहते नजर आते हैं, लेकिन वरुण अपने किरदार में पूरी तरह से डूब रहते हैं और सीन को जारी रखते हैं।
विज्ञापन