सब्सक्राइब करें

Punjab 95-Diljit Dosanjh: 'पंजाब 95' की रिलीज से पहले आया बदलाव, दिलजीत दोसांझ की फिल्म का पूरा मामला

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 13 Jan 2025 12:57 PM IST
सार

Punjab 95-Diljit Dosanjh: दिलजीत दोसांझ ने हाल ही में अपनी आगामी फिल्म पंजाब 95 से अपना पहला लुक शेयर किया था। फिल्म को हनी त्रेहान निर्देशित कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, अब फिल्म की रिलीज से पहले इसमें कुछ बदलाव किए जा रहे है।

विज्ञापन
Punjab 95 Diljit Dosanjh upcoming movie to release without any cuts details inside
रिलीज से पहले पंजाब 95 फिल्म में आया नया बदलाव - फोटो : इंस्टाग्राम@diljitdosanjh
दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपनी आगामी फिल्म पंजाब 95 को लेकर लगातार सुर्खियों में लेकर बने हुए हैं। फिल्म को लेकर अब यह जानकारी सामने आई है कि अब फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज से पहले कुछ महत्पूर्ण बदलाव किए जाएंगे। जानिए क्या हैं यह नए बदलाव।

 
Trending Videos
Punjab 95 Diljit Dosanjh upcoming movie to release without any cuts details inside
दिलजीत, पंजाब 95 में अहम भूमिका निभाएंगे - फोटो : इंस्टाग्राम@diljitdosanjh
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुासर, केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने दिलजीत दोसांझ की फिल्म पंजाब 95 में 120 कट्स की मांग की है। जब यह खबर सुर्खियों में आई तो जसवंत सिंह खालरा की पत्नी परमजीत कौर ने सीबीएफसी की 120 कट्स की मांग की निंदा की क्योंकि उनके पति के जीवन पर बनी बायोपिक परिवार की सहमति से बनाई गई थी। वह चाहती थीं कि फिल्म बिना किसी बदलाव के रिलीज हो। ताजा जानकारी के अनुसार, पंजाब 95 अब बिना किसी कट के बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Punjab 95 Diljit Dosanjh upcoming movie to release without any cuts details inside
बिना कट के रिलीज होगी फिल्म - फोटो : इंस्टाग्राम@diljitdosanjh
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुासर, पिछले साल शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने कई इतिहासकारों को साथ मिलकर पंजाबी 95 का अध्ययन किया। फिर एक महीने बाद, कमेटी के महासचिव गुरुचरण सिंह ग्रेवाल ने कहा, "मैंने फिल्म देखी है, यह किसी को भी निशाना नहीं बनाती है। यह पंजाब की सच्चाई को बेबाकी से दिखाती है। यह दिल दहला देने वाली फिल्म है। जब मैंने इसे देखा, तो मेरी आंखों में आंसू आ गए।"

यह भी पढ़ें:
30 years of Karan Arjun: पहली बार साथ दिखी थी सलमान-शाहरुख की जोड़ी, ओटीटी पर देख सकेंगे करण-अर्जुन
Punjab 95 Diljit Dosanjh upcoming movie to release without any cuts details inside
पंजाब 95 जसवंत सिंह खालरा की जीवन गाथा है - फोटो : इंस्टाग्राम@diljitdosanjh
जानकारी के अनुसार, पंजाब 95 जसवंत सिंह खालरा की जीवन गाथा है, जिन्होंने 90 के दशक में बड़े पैमाने पर मानवाधिकार उल्लंघनों को उजागर किया और न्याय के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक इंटरव्यू के दौरान, खालरा की बेटी नवकिरन ने कहा, "यह एक ऐसी कहानी है, जिसे बताया जाना चाहिए और हम इसके लिए आभारी हैं। हम उम्मीद कर रहे हैं कि इस बार फिल्म रिलीज हो।" 

यह भी पढ़ें:
Paatal Lok 2: हाथीराम चौधरी का रोल निभाना लगा कैसा, जयदीप अहलावत ने पाताल लोक 2 के कई रहस्य से उठाया पर्दा
विज्ञापन
Punjab 95 Diljit Dosanjh upcoming movie to release without any cuts details inside
फरवरी में रिलीज होगी फिल्म - फोटो : इंस्टाग्राम@diljitdosanjh
इस बीच, वर्कफ्रंट की बात करें तो दिलजीत की आखिरी बार नीरू बाजवा के साथ जट्ट एंड जूलियट 3 में देखा गया था। यह फिल्म 27 जून, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसके अलावा दिलजीत, इम्तियाज अली की अमर सिंह चमकीला में भी नजर आए थे।

यह भी पढ़ें:
Shraddha Kapoor: श्रद्धा कपूर के मोबाइल वॉलपेपर पर दिखाई दिया यह किसका चेहरा, क्या यही है उनका सच्चा प्यार
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed