बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सभी रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। अब वह जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है। इस एलान के बाद से दर्शक बेसब्री से फिल्म के ओटीटी पर रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, इस मौके पर शाहरुख ने खास अंदाज में इसका प्रमोशन किया है। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आज 'पठान' की रिलीज की अधिकारिक घोषणा करते हुए शाहरुख ने भुवन बाम के साथ मिलकर एक मजेदार वीडियो फैंस के साथ साझा किया।
Shah Rukh Khan: भुवन बाम पर भड़के शाहरुख, 'पठान' की ओटीटी रिलीज के लिए खराब प्रोमो स्क्रिप्ट लिखने पर फटकारा!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहरुख और भुवन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शाहरुख, भुवन के साथ मिलकर यह खुशखबरी फैंस को दे रहे हैं कि प्राइम वीडियो पर उनकी फिल्म 'पठान' रिलीज होने वाली है। इस दौरान वह भुवन पर भड़कते हुए भी नजर आए। हालांकि, वह एक मजाक था, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
Dotara: एक बार फिर धूम मचाती हुई नजर आईं जुबिन-मौनी की जोड़ी, इस गाने में दिखा रोमांटिक अंदाज
वीडियो की शुरुआत शाहरुख अपनी फिल्म 'पठान' के डायलॉग से करते हैं। वह कहते हैं कि अपनी कुर्सी की बेटी बांध लो, लेकिन इसके बाद ही अचानक वह चुप हो जाते हैं और निराश हो जाते हैं। वह भड़कते हुए भुवन से कहते हैं कि क्या है यार। आप लोग फिल्म के डायलॉग क्यों इस्तेमाल करते हैं प्रमोशन में। कुछ नया क्यों नहीं सोचते हो? इसके बाद वह भुवन से 'पठान' के डिजिटल प्रीमियर की घोषणा के लिए कुछ नया सोचना के लिए कहते हैं, जिससे दर्शक प्रभावित हो जाएं।
nothing, just Pathaan sharing some news with you 💣
watch #PathaanOnPrime, Mar 22 in Hindi, Tamil and Telugu@iamsrk @deepikapadukone @TheJohnAbraham #SiddharthAnand @yrf pic.twitter.com/2SM5PDEKbV
Ranbir Kapoor: 'करण जौहर ने बिगाड़ी मेरी और करीना की छवि', रणबीर कपूर ने किया चौंकाने वाला खुलासा
इसके बाद भुवन कुछ डायलॉग शाहरुख को बताते हैं। वह अभिनेता को बॉलीवुड किंग, रोमांस किंग, हार्ट किंग जैसे शब्दों से फिल्म का प्रमोशन करने की बात कहते हैं। इस पर शाहरुख उन्हें रोकते हुए कहते हैं कि ये सब भी दर्शकों को पसंद नहीं आएगा। कुछ नया सोचो। हालांकि, दोनों के बीच तकरार के बाद शाहरुख कहते हैं कि तुमसे नहीं हो पाएगा। तुम जाओ कैमरा रोल करो।
Horror film festival: डरावनी फिल्मों का मुंबई में लगा सबसे बड़ा मेला, इन तीन फिल्मों ने सबसे ज्यादा उड़ाए होश
इसके बाद प्रमोशन का जिम्मा खुद शाहरुख उठा लेते हैं और अपने स्टाइल में फिल्म का प्रमोशन करते हैं। वह कैमरे के सामने पोज देते हुए अपनी टोन्ड बॉडी और मसल्स दिखाते हैं और कहते हैं कि पठान देखें। सिर्फ प्राइम वीडियो पर। इस पर भुवन कहते हैं कि हां सर, यह बहुत लेटेस्ट था। शाहरुख, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर 'पठान' 22 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।
Kailash Kher: सिंगर कैलाश खेर ने किया धीरेन्द्र शास्त्री का समर्थन, बोले- हिंदू जाग रहा है