फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दूसरी पारी में शाहरुख ने अपनाया बिग बी और जीतेंद्र का पैंतरा, बाप-बेटे के डबल रोल वाली होगी यह फिल्म

Fri, 23 Oct 2020 06:26 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 23 Oct 2020 06:26 PM IST
विज्ञापन
Shah rukh khan second innings will be a double role of father and son
शाहरुख खान - फोटो : instagram/iamsrk

हिंदी सिनेमा में दिलीप कुमार से लेकर अमिताभ बच्चन तक ने अपने करियर की दूसरी पारी में ऐसी फिल्में की हैं जहां पीढ़ियों के बदलाव के मुहाने पर खड़े दर्शकों को साधने के लिए वे पर्दे पर पिता भी बने और बेटा भी। एक ही फिल्म में दो पीढ़ियों को साधने का ये जतन अब शाहरुख खान भी करने जा रहे हैं। शाहरुख इन दिनों एक साथ कई फिल्मों को भी साध रहे हैं। यशराज फिल्म्स के अलावा उनकी एक और फिल्म साउथ के निर्देशक एटली के साथ भी शुरू होने की चर्चा हैं, जिसमें वह बाप-बेटे के डबल रोल में दिखने वाले हैं।

Shah rukh khan second innings will be a double role of father and son
शाहरुख खान - फोटो : एएनआई

कभी बॉक्स ऑफिस के बादशाह रह चुके अभिनेता शाहरुख खान करीब दो साल का एक्टिंग ब्रेक लेने के बाद पर्दे पर लौटने की तैयारी में तो हैं लेकिन उन्होंने इसका रास्ता कुछ अलग ही अख्तियार किया है। वह अलग अलग तरह की फिल्में करने जा रहे हैं। इनमें से शाहरुख खान दक्षिण भारतीय फिल्मों के निर्देशक एटली के साथ जो फिल्म करने जा रहे हैं, उसमें वह दोहरा किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। इस एक्शन ड्रामा फिल्म में शाहरुख के दोनों किरदारों के बीच चूहे बिल्ली के खेल जैसा चलेगा।

Shah rukh khan second innings will be a double role of father and son
अमिताभ बच्चन - फोटो : twitter@SrBachchan

अभिनय से एक लंबा ब्रेक लेने के बाद शाहरुख की एक तरह से यह दूसरी पारी ही शुरू होने वाली है। अपनी दूसरी पारी में शाहरुख को वह योजना पसंद आई है जो अमिताभ बच्चन और जीतेंद्र ने समय-समय पर अपने फिल्मी करियर में अपनाई। इन दोनों सुपरस्टार की तरह शाहरुख खान भी एक बार फिर से पर्दे पर दोहरा किरदार निभाने जा रहे हैं। ये दोनों ही किरदार बाप और बेटे के होंगे जिसमें बाप तो छानबीन करने वाली एक एजेंसी का अफसर होगा जबकि बेटा एक शातिर अपराधी। फिल्म की कहानी इन दोनों के बीच में चोर पुलिस जैसा खेल खिलाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shah rukh khan second innings will be a double role of father and son
फिल्म के एक सीन में दिलीप कुमार - फोटो : फाइल

फिल्म ‘बैराग’ में दिलीप कुमार ने एक पिता और उसके दो जुड़वा बेटों का यानी ट्रिपल रोल निभाया है। इसी तरह अमिताभ बच्चन ने 'लाल बादशाह', 'सूर्यवंशम', 'आखिरी रास्ता', 'महान', 'देश प्रेमी', 'अदालत' जैसी कई फिल्मों में बाप और बेटे और दोनों का किरदार निभाया है। वहीं, जीतेंद्र भी 'जस्टिस चौधरी', 'सरफरोश', 'फर्ज और कानून', 'प्यासा सावन' जैसी फिल्मों में बाप और बेटा बने हुए नजर आए। शाहरुख की फिल्म की शूटिंग अगले साल से शुरू हो सकती है। इससे पहले भी शाहरुख वर्ष 1998 में आई फिल्म 'डुप्लीकेट' में दोहरा किरदार निभा चुके हैं।

विज्ञापन
Shah rukh khan second innings will be a double role of father and son
शाहरुख खान - फोटो : फिल्म रईस का एक दृश्य

खबरें ये भी है कि शाहरुख यशराज फिल्म्स के बैनर तले एक फिल्म 'पठान' की शुरुआत इसी नवंबर से करने वाले हैं। लेकिन, अभी तक शाहरुख या फिर स्टूडियो की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। इसके अलावा शाहरुख ने एक फिल्म राजकुमार हिरानी के साथ भी साइन की है। यह फिल्म पलायन पर आधारित होगी। लेकिन, इसके बारे में भी आधिकारिक रूप से अभी तक कोई बात सामने नहीं आई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed