फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'माई नेम इज खान' के 10 साल हुए पूरे, शाहरुख ने इन खास तस्वीरों के साथ काजोल-करण का किया धन्यवाद

Thu, 13 Feb 2020 04:32 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 13 Feb 2020 04:32 AM IST
विज्ञापन
Shah rukh Khan shares throwback photo of My Name is Khan and thanks to Kajol Karan Johar
my name is khan - फोटो : social media

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। दर्शक उनकी अगली फिल्मी की घोषणा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शाहरुख खान ने अपने फिल्मी सफर में एक से बढ़कर एक फिल्मी दीं। 'माई नेम इज खान' भी शाहरुख के फिल्मी करियर की शानदार फिल्म में से एक है। बीते बुधवार को इस फिल्म को रिलीज हुए पूरे 10 साल हो गए हैं। ये फिल्म 12 फरवरी साल 2010 में रिलीज हुई थी। फिल्म के 10 साल पूरे होने की खुशी को शाहरुख खान ने बेहद खास अंदाज में मनाया है। 

Shah rukh Khan shares throwback photo of My Name is Khan and thanks to Kajol Karan Johar
Shah Rukh khan - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला

शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर 'माई नेम इज खान' के निर्देशक करण जौहर और अभिनेेत्री काजोल का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर 'माई नेम इज खान' से जुड़ी अपनी बेहद खास तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए उन्होंने खास कैप्शन भी दिया, जिसकी काफी चर्चा हो रही है। शाहरुख खान ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा- 'इस फिल्म को हमारे करियर की सबसे बेहतर फिल्म बनाने के लिए शुक्रिया करण जौहर और काजोल।' 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Thank u @karanjohar & @kajol for making arguably the finest film of our careers. The only film I needed to see everyday pics to know if I have the expressions right! Here’s some of them...

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk) on

Shah rukh Khan shares throwback photo of My Name is Khan and thanks to Kajol Karan Johar
shah rukh khan - फोटो : amar ujala

शाहरुख खान ने कैप्शन में आगे लिखा- 'ये एकमात्र फिल्म है जिससे मुझे यह पता चलता है कि क्या मेरे पास अभिव्यक्ति का अधिकार है! यहां उनमें से कुछ हैं ...। सोशल मीडिया यूजर्स और शाहरुख खान के फैंस उनकी इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। साथ ही कमेंट के जरिए उन्होंने फिल्म 'माई नेम इज खान' के लिए बधाई दी। बात करें इस फिल्म की तो शाहरुख खान ने इस फिल्म में एस्पर्गर सिंड्रोम से पीड़ित रिजवान बनकर मुस्लिमों को लेकर दुनिया की कट्टर सोच को बदलने की कोशिश की थी। इस फिल्म की टैग लाइन 'माई नेम इज खान एंड आई एम नॉट ए टैरेरिस्ट' ने सभी की सोच को हिला कर रख दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shah rukh Khan shares throwback photo of My Name is Khan and thanks to Kajol Karan Johar
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

करण जौहर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन ने उन्हें डायरेक्शन में असिस्ट किया। साल 2010 में रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म 'माई नेम इज खान' में मुस्लिम हिंदुस्तानी के संघर्ष और उसकी देशभक्ति की भावना को दिखाया गया था। इस फिल्म में अमेरिकी आंतकवादी हमले के बाद यूएस में मुस्लिम समुदाय के लोगों के संघर्ष को भी दिखाया गया था। रिलीज के साथ ही इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। ये फिल्म उस समय की सबसे कमाऊ फिल्म बनी थी। चार सप्ताह में इस फिल्म ने 70 करोड़ का आंकड़ा पर कर दिया और 2010 की पहली फिल्म बन गयी जिसने 70 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी।

विज्ञापन
Shah rukh Khan shares throwback photo of My Name is Khan and thanks to Kajol Karan Johar
Shah rukh Khan - फोटो : amar ujala mumbai

बात करें शाहरुख के फिल्मी करियर की तो 2019 में शाहरुख खान की एक भी फिल्म रिलीज नहीं हुई। इससे पहले उनकी फिल्म जीरो रिलीज हुई थी जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही। अब उनके फैंस का सब्र टूट रहा है और वह उनकी फिल्म की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। वहीं काजोल हाल ही में रिलीज हुई फिल्म तानाजी में नजर आई थीं।

पढ़ें: दिल्ली में हार के बाद मनोज तिवारी के पीछे पड़े ट्रोलर्स, 'बुरा समाचार बा' गाना हो रहा वायरल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed