शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान पिछले कुछ समय से चर्चा में हैं। आईपीएल ऑक्शन के दौरान उनकी तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। इस बीच आर्यन खान शर्टलेस अंदाज में दिखे हैं। वह अपने दोस्त के साथ एंजॉय करते नजर आ रहे हैं।
शाहरुख खान के बेटे आर्यन की शर्टलेस तस्वीरें हुईं वायरल, दोस्त के साथ एंजॉय करते दिखे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैपराजी की निगाहें हमेशा आर्यन खान पर होती हैं हालांकि वह हमेशा कैमरे से बचते दिखते हैं। आर्यन बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे की नहीं, यह तो अभी नहीं पता लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है। सामने आई तस्वीर में आर्यन अपने एक दोस्त के साथ चिलिंग मूड में हैं।
शर्टलेस अंदाज में आर्यन का यह लुक देखते ही बनता है। समंदर किनारे वह किसी बोट पर नजर आ रहे हैं। तस्वीरों पर शाहरुख और आर्यन के फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। इसे आर्यन खान के फैन पेज से साझा किया गया है।
आर्यन फिलहाल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ कैलिफोर्निया में फिल्म मेकिंग की पढ़ाई कर रहे हैं। दूसरी ओर उनकी बहन सुहाना खान न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में पढ़ रही हैं। एक इंटरव्यू के दौरान शाहरुख खान ने खुलासा किया था कि आर्यन की रुचि फिल्म मेकिंग मे है और वह एक लेखक बनना चाहता है। आर्यन का बॉलीवुड में डेब्यू करने का कोई इरादा नहीं है। वहीं सुहाना एक अभिनेत्री बनना चाहती हैं।
आईपीएल ऑक्शन के दौरान आर्यन की तस्वीरें वायरल
आईपीएल 2021 के ऑक्शन गुरूवार यानी 18 फरवरी को चेन्नई में हुए। इस ऑक्शन में शाहरुख खान और जूही चावला की टीम केकेआर की बेटिंग के लिए दोनों बॉलीवुड स्टार्स के बच्चे पहुंचे। पिता शाहरुख खान की गैर-मौजूदगी में आर्यन खान ने उनकी जगह ली। आर्यन को जूही चावला के पति जय मेहता और बेटी जाह्नवी के साथ बैठे हुए देखा गया। दोनों ने नीलामी से पहले की ब्रीफिंग में हिस्सा लिया।