फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मलाइका ने ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर संग किया फैमिली डिनर, दोनों की शादी की अफवाहों का बाजार एक बार फिर गर्म

Sat, 20 Feb 2021 07:06 AM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sat, 20 Feb 2021 07:06 AM IST
विज्ञापन
Malaika Arora Enjoys Dinner with Boyfriend Arjun Kapoor and Son Arhaan at her Parents Home
मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

अर्जुन कपूर और मलाइका के रिश्ते की खबर तो किसी से नहीं छुपी है। दोनों ही काफी समय से एक दूसरे के साथ हैं लेकिन खुलकर कभी अपने रिलेशनशिप की पुष्टि नहीं की है। सोशल मीडिया पर भी दोनों एक दूसरे के साथ तस्वीरें साझा करते रहते हैं। हाल ही में दोनों की एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है जिसमें मलाइका के बेटे अरहान भी नजर आ रहे हैं।

Malaika Arora Enjoys Dinner with Boyfriend Arjun Kapoor and Son Arhaan at her Parents Home
अरहान खान, मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, मलाइका अपने बेटे के साथ अपने माता-पिता से मिलने पहुंची थीं। उस समय उनके साथ अर्जुन कपूर को भी स्पॉट किया गया था। मलाइका, अर्जुन और अरहान की तस्वीर तेजी से अफवाहों का बाजार गर्म कर रही है। उस दौरान मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा के बच्चे भी उनके साथ थे। 

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

Malaika Arora Enjoys Dinner with Boyfriend Arjun Kapoor and Son Arhaan at her Parents Home
अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

इतना ही नहीं दोनों परिवारों ने एक साथ डिनर भी किया और पैपराजी को पोज भी दिया। उसके बाद से सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें छाई हुई हैं। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। लेकिन फैंस को अर्जुन की तस्वीरों में मलाइका का इंतजार रहता है। बीते दिन वैलेंटाइंस डे के खास मौके पर अर्जुन और मलाइका डेट पर गए थे। जिसकी तस्वीरें अर्जुन ने फैंस के साथ साझा की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Malaika Arora Enjoys Dinner with Boyfriend Arjun Kapoor and Son Arhaan at her Parents Home
मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

मलाइका और अर्जुन के फैंस को दोनों की शादी का काफी बेसब्री से इंतजार है। हालांकि शादी की बात पर दोनों अब तक खामोश ही रहते हैं। यह अफवाह भी थी कि दोनों साल 2020 में शादी के बंधन में बंध जाएंगे लेकिन कोरोनावायरस के चलते ऐसा नहीं हुआ। फैंस को इंतजार है कि अब दोनों साल 2021 में शादी के बंधन में बंधते हैं या नहीं।

विज्ञापन
Malaika Arora Enjoys Dinner with Boyfriend Arjun Kapoor and Son Arhaan at her Parents Home
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

बात दोनों की प्रोफेशनल लाइफ की करें तो अर्जुन कपूर जल्द ही अपने आने वाली फिल्म भूत पुलिस में नजर आएंगे। वहीं मलाइका ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया था कि वह जल्द ही ब्यूटी, हेअर, और हेल्थ पर शो होस्ट करेंगी। ये प्री-रिकॉर्डड सेशंस होंगे और दर्शक फैशन से संबंधित अपने प्रश्न पूछ सकेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed