फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शिल्पा शेट्टी भी रंगी शहनाज गिल के रंग में, कुत्ते को देखकर बोलीं, 'साडा कुत्ता कुत्ता...'

Sat, 20 Feb 2021 05:04 AM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sat, 20 Feb 2021 05:04 AM IST
विज्ञापन
Shilpa Shetty Copies Shehnaaz Gill Funny Dialogue Tuada Kutta Tommy Goes Viral
शिल्पा शेट्टी, शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी नई नई तस्वीरें और वीडियो साझा कर अपने चाहने वालों के साथ जुड़ी रहती हैं। शिल्पा इन दिनों अपने आने वाले प्रोजेक्टस की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसी बीच शिल्पा शेट्टी का एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो शहनाज गिल के मशहूर वीडियो पर उनकी नकल कर रही हैं।

Shilpa Shetty Copies Shehnaaz Gill Funny Dialogue Tuada Kutta Tommy Goes Viral
शिल्पा शेट्टी - फोटो : Insatagram- @theshilpashetty

दरअसल, वीरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से हाल ही में शिल्पा शेट्टी का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो गीता कपूर के साथ नजर आ रही हैं। ये वीडियो सुपर डांसर चेप्टर 4 के सेट की आसपास की लोकेशन पर लिया गया है। यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Shilpa Shetty Copies Shehnaaz Gill Funny Dialogue Tuada Kutta Tommy Goes Viral
शिल्पा शेट्टी - फोटो : Insatagram- @theshilpashetty

वीडियो में देख सकते हैं कि शिल्पा और गीता एक साथ कहीं से निकलकर जा रही हैं और अचानक रास्ते में एक कुत्ता आ जाता है, शिल्पा कुत्ते को देखकर तुरंत बोल पड़ती हैं- 'तेरा कुत्ता कुत्ता, मेरा कुत्ता टॉमी'...इस पर गीता भी ठहाके लगाते हुए कहती हैं- 'मेरा कुत्ता तो टॉमी ही है'। फैंस को अभिनेत्री का यह वीडियो खूब पसंद आ रहा है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
विज्ञापन
Shilpa Shetty Copies Shehnaaz Gill Funny Dialogue Tuada Kutta Tommy Goes Viral
शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडियाinstagram

बता दें कि शहनाज गिल ने बिग बॉस में ऐसा ही डायलॉग बोला था जिसपर यशराज मुखाटे ने शानदार मीम बना दिया। इस वीडियो में शहनाज नाराज होकर बोलती हैं- 'मेरी कोई फीलिंग्स नहीं है? त्वाडा कुत्ता टॉमी, साडा कुत्ता, कुत्ता?'। शहनाज का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। शिल्पा शेट्टी से पहले 'त्वाडा कुत्ता टॉमी' पर कई सितारेे अपनी वीडियो बना चुके हैं।

विज्ञापन
Shilpa Shetty Copies Shehnaaz Gill Funny Dialogue Tuada Kutta Tommy Goes Viral
शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

बात शिल्पा के वर्कफ्रंट की करें तो वह जल्द ही फिल्म हंगामा 2 में नजर आएंगी। इस फिल्म में शिल्पा शेट्टी के साथ मीजान जाफरी और परेश रावल मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। इसके अलावा शिल्पा जल्द ही फिल्म निकम्मा में भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वह भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यू दसानी और शर्ले सेतिया के साथ मुख्य भूमिका निभाएंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed