फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

SRK: सुहाना, आर्यन और अबराम की लड़ाई में किसका पक्ष लेते हैं शाहरुख खान? जायदाद के बंटवारे पर कह दी बड़ी बात

Sun, 03 Nov 2024 08:38 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sun, 03 Nov 2024 08:38 AM IST
सार

शाहरुख खान ने इस बात पर मजेदार खुलासा किया कि किसे उनका 'जयदाद' मिलेगा। एक प्रशंसक यह भी जानना चाहता था कि जब अभिनेता के तीनों बच्चे आपस में झगड़ते हैं तो वह किसका पक्ष लेते हैं। इस पर भी सुपस्टार ने शानदार जवाब दिया। 

विज्ञापन
Shah rukh Khan take whose side in Suhana Aryan and Abram fight said this on division of property
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम @srkuniversefc

बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान शनिवार को 59 साल के हो गए और उनका जन्मदिन परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के लिए खास था। शाहरुख के जन्मदिन का जश्न मनाने के लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया था और अभिनेता ने खुद इसमें शामिल हुए सभी लोगों को धन्यवाद दिया। इस दौरान शाहरुख ने ढेर सारी मस्ती की और न सिर्फ काम बल्कि परिवार को लेकर भी दिलचस्प खुलासे किए।  

Shah rukh Khan take whose side in Suhana Aryan and Abram fight said this on division of property
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम @srkuniversefc

शाहरुख खान की हाजिर जवाबी ने जीते दिल 

इवेंट में, शाहरुख खान ने इस बात पर मजेदार खुलासा किया कि किसे उनका 'जयदाद' मिलेगा। एक प्रशंसक यह भी जानना चाहता था कि जब अभिनेता के तीनों बच्चे आपस में झगड़ते हैं तो वह किसका पक्ष लेते हैं और हमेशा की तरह अभिनेता ने इसका बहुत ही मजाकिया जवाब दिया।

Shah rukh Khan take whose side in Suhana Aryan and Abram fight said this on division of property
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk

जायदाद पर दिया ये बयान

शाहरुख खान के फैन क्लब द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में एक प्रशंसक उनसे पूछ रहा है कि उनके बच्चों के बीच लड़ाई होने की स्थिति में वह किसकी तरफ होंगे। इस पर अभिनेता ने जवाब दिया कि उनके तीनों बच्चे सुहाना, आर्यन और अबराम एक दूसरे से नहीं लड़ते हैं। इसके बाद उन्होंने मजाक में कहा कि वह नहीं चाहते कि वे लड़ें क्योंकि तब संपत्ति का बंटवारा मुश्किल हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shah rukh Khan take whose side in Suhana Aryan and Abram fight said this on division of property
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk

बच्चों की लड़ाई पर कही ये बात 

शाहरुख खान ने कहा, 'वैसे होती नहीं है उनकी लड़ाई। असल में अजीब सी बात है, मैं वही सोच रहा हूं कभी आज तक लड़ाई हुई नहीं है। और हो भी ना। संपत्ति के बटवारे में बड़ी समस्या होती है वरना।' शाहरुख के मजाकिया अंदाज में इवेंट में मौजूद लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया। 

View this post on Instagram

A post shared by Pallav Paliwal (@pallav_paliwal)


विज्ञापन
Shah rukh Khan take whose side in Suhana Aryan and Abram fight said this on division of property
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk

सुहाना खान को समर्थन देंगे शाहरुख 

उन्होंने आगे कहा, 'लेकिन लड़ाई होती है तो मुझे लगता है कि मैं सुहाना का पक्ष लूंगा। मुझे लड़कियां बहुत खूबसूरत लगती हैं, मुझे वे प्यारी लगती हैं। मुझे वे बहुत मजबूत लगती हैं। इसलिए मैं सुहाना की तरफ लूंगा क्योंकि यह ताकत की तरफ है। और मुख्य ताकत के साथ खड़ा रहना चाहूंगा।' पिता-बेटी की जोड़ी जल्द ही सुजॉय घोष की फिल्म 'किंग' में नजर आएगी। यह उनकी एक साथ पहली फीचर फिल्म होगी।

Addinath Kothare: 'पानी'-'मानवत मर्डर्स' के बाद फिर धमाल मचाने को तैयार आदिनाथ कोठारे, किया नई फिल्म का एलान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed