फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dunki: पठान, जवान के बाद अब डंकी की रिलीज से पहले माता वैष्णो देवी की शरण में पहुंचे शाहरुख, वायरल हुआ वीडियो

Tue, 12 Dec 2023 10:29 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 12 Dec 2023 10:29 AM IST
विज्ञापन
Shah Rukh Khan Visits Mata Vaishno Devi before Dunki Release starring Vicky Kaushal Taapsee pannu film
डंकी - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान अपने दोनों प्रोजेक्ट 'पठान' और 'जवान' की जबर्दस्त सफलता से सुर्खियां बटोर रहे हैं। इसके अलावा अभिनेता अपनी आगामी फिल्म 'डंकी' को लेकर भी खूब चर्चा में चल रहे हैं।  राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित, फिल्म का टीजर और फिल्म का पहला ट्रैक 'लुट पुट गया' पहले से ही इंटरनेट पर छाया हुआ है। इस बीच अभिनेता ने रिलीज से पहले माता रानी के दरबार का रुख किया है।

Shah Rukh Khan Visits Mata Vaishno Devi before Dunki Release starring Vicky Kaushal Taapsee pannu film
डंकी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की आस्था उन हर फिल्म की रिलीज से पहले दर्शकों को देखने को मिलती है। अभिनेता को अपनी फिल्म की रिलीज से पहले अक्सर धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व के स्थानों का दौरा करते देखा जाता है। अब एक बार फिर शाहरुख माता वैष्णो देवी के दरबार में देखे गए हैं। फैंस इसे फिल्म 'डंकी' से जोड़ कर देख रहे हैं।

Shakti Kapoor: 'एनिमल' की सफलता पर शक्ति ने दोस्त ऋषि कपूर को किया याद, बोले- रणबीर की सक्सेस देखने के लिए...

Shah Rukh Khan Visits Mata Vaishno Devi before Dunki Release starring Vicky Kaushal Taapsee pannu film
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

साल की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जवान' और 'पठान' के बाद अब शाहरुख को अपनी आगामी फिल्म डंकी से काफी उम्मीदें हैं। हालांकि, इस फिल्म में शाहरुख पुराने एक्शन अवतार को दोहराते नजर नहीं आएंगे।  फिल्म डायरेक्टर राजकुमार हिरानी के निर्देशन में 120 करोड़ की लागत से बनी फिल्म 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shah Rukh Khan Visits Mata Vaishno Devi before Dunki Release starring Vicky Kaushal Taapsee pannu film
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर शाहरुख की यह वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा, 'शाहरुख पर माता रानी का आशीर्वाद है। बॉक्स ऑफिस पर एक और हिट का बेसब्री से इंतजार है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'किंग खान फिर से अपने जादू से सभी का मनोरंजन करने वाले हैं। फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।' एक और यूजर ने लिखा, 'शाहरुख माता रानी में कितना भरोसा करते हैं। यह देखकर सच में मन खुश हो गया।'

Anushka-Virat: विराट कोहली-अनुष्का शर्मा ने रोमांटिक अंदाज में मनाई शादी की छठी सालगिरह, साझा कीं खास तस्वीरें

विज्ञापन
Shah Rukh Khan Visits Mata Vaishno Devi before Dunki Release starring Vicky Kaushal Taapsee pannu film
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

पठान' और 'जवान' की मेगा सफलता के बाद शाहरुख 2023 में हैट्रिक की तलाश में हैं। वह दिसंबर में राजकुमार हिरानी निर्देशित 'डंकी' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं। बता दें कि, 'डंकी' का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है और फिल्म हिरानी, अभिजात जोशी और कनिका ढिल्लों द्वारा लिखी गई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed