{"_id":"5de5f2ae8ebc3e54e1005897","slug":"shah-rukh-khan-will-announce-new-action-thriller-film-soon","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शाहरुख खान के फैंस का इंतजार हुआ खत्म, इस एक्शन फिल्म से वापसी कर सकते हैं 'किंग खान'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शाहरुख खान के फैंस का इंतजार हुआ खत्म, इस एक्शन फिल्म से वापसी कर सकते हैं 'किंग खान'
Tue, 03 Dec 2019 10:59 AM IST
भावना शर्मा
मुंबई ब्यूरो
मुंबई ब्यूरो
Published by: भावना शर्मा
Updated Tue, 03 Dec 2019 10:59 AM IST
विज्ञापन
शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहरुख खान के फैंस बेसब्री से उनकी अगली फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। अपने चाहने वालों की बेसब्री को देखते हुए शाहरुख ने अपने 54वें जन्मदिन के अवसर पर सोशल मीडिया पर कहा था कि वह फिलहाल ब्रेक पर हैं और अपने परिवार के साथ समय गुजार रहे हैं। जल्द ही वह अपनी अगली फिल्म की घोषणा करेंगे। अब लगता है कि शाहरुख ने अपनी अगली फिल्म फाइनल कर ली है। नई जानकारी के अनुसार शाहरुख '99', 'गो गोवा गॉन' और 'शोर इन द सिटी' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके राज निदिमोरु और कृष्णा डीके की फिल्म में नजर आएंगे। यह एक कॉमिक एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी।
Shah Rukh Khan
- फोटो : Social Media
फिल्म से जुड़े एक सूत्र के अनुसार, 'बीते दिनों दोनों ने (राज निदिमोरु और कृष्णा डीके) शाहरुख खान को फिल्म की कहानी सुनाई। शाहरुख को स्क्रिप्ट पसंद आई है। उन्होंने इस फिल्म के लिए अपनी रजामंदी भी दे दी है। फिल्म के शूटिंग अगले साल शुरू हो सकती है। शाहरुख के करियर की यह इस तरह की पहली फिल्म होगी। यह फिल्म 'किंग खान' खुद प्रोड्यूस करेंगे। फिल्म की शूटिंग देश से लेकर विदेश की खूबसूरत जगहों पर की जाएगी। फिल्म के एक्शन को खास बनाने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्टंट क्रू की मदद भी ली जाएगी। दोनों निर्देशक अभी फिल्म की स्क्रिप्ट को जल्द पूरी तरह से तैयार कर लेंगे। इसके साथ ही एक्ट्रेस, क्रू और टेक्निकल टीम की तलाश चल रही है।'
shah rukh khan
- फोटो : amar ujala
गौरतलब है कि शाहरुख खान आखिरी बार पिछले साल रिलीज हुई फिल्म 'जीरो' में नजर आए थे। आनंद एल राय निर्देशित इस फिल्म में अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ मुख्य किरदार में हैं। बड़े बजट में बनी इस फिल्म को दर्शकों से कुछ खास प्रतिक्रिया नहीं मिली थी। इसके बाद शाहरुख ने कुछ समय के लिए ब्रेक ले लिया। अब शाहरुख अपने अगले प्रोजेक्ट को लेकर फूंक-फूंक कर कदम रख रहे हैं।
उर्वशी नहीं इस अभिनेत्री संग छुट्टियां मनाने निकले हार्दिक पांड्या, दुबई से सामने आईं तस्वीरें