हिंदी फिल्मों के बादशाह रह चुके अभिनेता शाहरुख खान और पश्चिमी बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बीच गहरा रिश्ता पिछले कई साल से कायम है। शाहरुख खान एक बार फिर कोलकाता अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह के ऑनलाइन उद्घाटन में शामिल होने वाले हैं। ममता बनर्जी ने खुद अपनी सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करके इसकी जानकारी दी है।
चुनावी माहौल में शाहरुख अपनी ‘दीदी’ का फिर बने सहारा, कोलकाता फिल्म फेस्टिवल का इस दिन होगा आगाज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ममता बनर्जी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट करते हुए लिखा, 'हम साथ मिलकर इस महामारी का सामना करेंगे। लेकिन, इसकी वजह से कोई काम नहीं रुकना चाहिए। हम कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2021 की शुरुआत ऑनलाइन ही करने वाले हैं और इस बार यह समारोह छोटे स्तर पर किया जाएगा। मुझे खुशी है कि मेरे भाई शाहरुख खान ऑनलाइन ही हमारे साथ जुड़ेंगे और 8 जनवरी को शाम चार बजे इस समारोह का उद्घाटन करेंगे।'
ममता बनर्जी एक राजनेता हैं और शाहरुख खान एक अभिनेता। लेकिन, इन दोनों का रिश्ता राजनीति और फिल्मों से नहीं, बल्कि खेल से पनपा है। वर्ष 2008 में जब देश में इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल की शुरुआत हुई तब शाहरुख खान ने एक टीम कोलकाता नाइट राइडर्स खरीदी। हालांकि, उस समय ममता बंगाल की मुख्यमंत्री नहीं थीं। वह मुख्यमंत्री बनीं वर्ष 2011 में। बंगाल में भी खेल के बहुत से दीवाने हैं और खुद ममता बनर्जी भी क्रिकेट को बहुत पसंद करती हैं।
जब 2012 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल का खिताब जीता तो इस जीत ने ममता बनर्जी को बहुत प्रभावित किया। उस साल वह केकेआर की खुशी में शामिल होने के लिए भी पहुंचीं और इसी का असर हुआ कि वर्ष 2012 में ही ममता ने शाहरुख खान को बंगाल का चेहरा बना दिया। ममता बनर्जी की सरकार में तब से लेकर अब तक शाहरुख खान पश्चिम बंगाल के टूरिज्म विभाग के ब्रांड अंबेडकर बने हुए हैं। दोनों का रिश्ता भाई और बहन जैसा है। शाहरुख ममता को दीदी मानते हैं जबकि ममता शाहरुख को अपना भाई।
शाहरुख के हर जन्मदिन पर ममता शुभकामनाएं भेजती हैं, साथ ही हर रक्षाबंधन पर शाहरुख के लिए राखी का इंतजाम भी करती हैं। जब शाहरुख कभी पश्चिमी बंगाल जाते हैं तो देखा गया है कि ममता खुद अपनी गाड़ी में शाहरुख को वापस एयरपोर्ट पर छोड़ती हैं। कुछ घटनाएं ऐसी भी सामने आई हैं जब शाहरुख ममता बनर्जी के पैर छूते हुए भी नजर आए। यह रिश्ता सिर्फ पेशेवर ही नहीं, बल्कि व्यक्तिगत तौर पर बहुत मजबूत है। यही कारण है कि हर साल की तरह इस साल भी शाहरुख कोलकाता अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के उद्घाटन की शोभा बढ़ाएंगे।