{"_id":"5cc5a997bdec22073b6514e9","slug":"shah-rukh-khan-will-not-do-any-film-he-has-no-plan-no-mood","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'जीरो' के फ्लॉप होने से शाहरुख के मन में बैठा 'डर', बोले- 'मेरा अभी फिल्म करने का मन नहीं'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'जीरो' के फ्लॉप होने से शाहरुख के मन में बैठा 'डर', बोले- 'मेरा अभी फिल्म करने का मन नहीं'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Sun, 28 Apr 2019 06:54 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
shah rukh khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शाहरुख खान की पिछली फिल्म 'जीरो' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी । इसके बाद से फैंस शाहरुख की अगली फिल्म की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं । खबर थी कि शाहरुख जून में अपनी नई फिल्म की घोषणा कर कर सकते हैं । ये बात शाहरुख ने चीन में हुए बीजिंग फिल्म फेस्टिवल की क्लोजिंग सेरिमनी में 'जीरो' की स्क्रीनिंग के दौरान कही थी ।
2 of 5
shah rukh khan
उन्होंने कहा था कि वो जून में अपनी अगली फिल्म को लेकर फैसला लेंगे । वहीं, शाहरुख ने अगले दिन एक दूसरे इंटरव्यू में अपने शब्द वापस ले लिए और जून में फिल्म अनाउंस करने के प्लान को कैंसल कर दिया। शाहरुख ने कहा, 'मेरे पास अभी कोई फिल्म नहीं है। मैं किसी फिल्म पर काम नहीं कर रहा हूं।'
3 of 5
zero
- फोटो : twitter
'आमतौर पर ऐसा होता है कि जब आपकी एक फिल्म खत्म हो रही होती है तो आप दूसरी फिल्म पर काम शुरू कर देते हैं। मैं 3-4 महीनों के अंदर इन्वॉल्व हो जाता हूं लेकिन इस बार मुझे ऐसा फील नहीं हो रहा है। मेरा दिल परमिशन नहीं दे रहा है। मुझे बस लग रहा है कि मुझे और समय लेना चाहिए, फिल्में देखनी चाहिए, कहानियां सुननी चाहिए और ज्यादा किताबों को पढ़ना चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
zero
- फोटो : instagram
शाहरुख ने आगे कहा, 'अब तो मेरे बच्चे भी कॉलेज स्टेज में हैं। मेरी बेटी कॉलेज जाती है और बेटे की पढ़ाई पूरी होने वाली है। ऐसे में मैं अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बिताना चाहता हूं। मैं शायद जून में भी निर्णय नहीं ले पाऊंगा। मैं फिल्म करूंगा जब मेरा सच में मन करेगा। अभी मेरा दिल नहीं कर रहा है।'
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म जीरो का टीजर
- फोटो : अमर उजाला
शाहरुख कहते हैं, 'कई लोगों ने कहानियां सुनाई हैं, मैंने 15 से 20 कहानियां सुनी हैं। मुझे उसमें से 2 से 3 पसंद भी आई हैं लेकिन मैंने इमोशनली इस पर कोई फैसला नहीं लिया है कि मैं कब करूंगा।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।