{"_id":"5dbac7258ebc3e93d76c682d","slug":"shah-rukh-khan-will-work-with-tamil-director-atlee-in-sanki","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अगली फिल्म में 'सनकी' बनेंगे शाहरुख खान, इस डायरेक्टर को दिया ग्रीन सिग्नल !","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अगली फिल्म में 'सनकी' बनेंगे शाहरुख खान, इस डायरेक्टर को दिया ग्रीन सिग्नल !
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Thu, 31 Oct 2019 05:08 PM IST
विज्ञापन
1 of 3
shah rukh khan
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शाहरुख खान के फैंस लंबे समय से उनकी अगली फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। उनकी अगली फिल्म को लेकर तीन निर्देशकों अली अब्बास जफर, राजकुमार हीरानी और साउथ के निर्देशक एटली के बीच रेस चलती रही है। सूत्र बताते हैं कि शाहरुख ने एटली की फिल्म में काम करने का मन बना लिया है। इस फिल्म की घोषणा शाहरुख के जन्मदिन यानी 2 नवंबर को हो सकती है। एटली की नई फिल्म 'बिगिल' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है।
2 of 3
shah rukh khan
सूत्र ये भी बताते हैं शाहरुख की अगली फिल्म का नाम 'सनकी' होगा। गौरतलब है कि शाहरुख की फिल्मों का टाइटल हमेशा सुर्खियों में रहता है। अक्सर देखा गया है कि सुपरस्टार की फिल्म के टाइटल की घोषणा फिल्म रिलीज से कुछ महीने पहले की जाती है। फिल्म में शाहरुख एक गरम दिमाग वाले व्यक्ति की भूमिका अदा करने के कयास लगाए जा रहे हैं।
3 of 3
shah rukh khan
शाहरुख के जन्मदिन पर ही फिल्म के नाम की घोषणा किए जाने की उम्मीद की जा रही है। अगर ऐसा होता है तो शाहरुख के जन्मदिन के अवसर पर उनके फैंस के लिए ये एक बड़ा तोहफा होगा। शाहरुख की पिछली फिल्म जीरो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी और इस फिल्म से पहले रिलीज हुई फिल्मों जब हैरी मेट सेजल, रईस, डियर जिंदगी, फैन, दिलवाले और हैपी न्यू ईयर ने भी बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई नहीं की थी। शाहरुख की आखिरी ब्लॉकबस्टर फिल्म सात साल पहले रिलीज हुई यश चोपड़ा निर्देशित जब तक है जान रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।