फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाहरुख ने खुलेआम हॉलीवुड एक्ट्रेस से कर दी ऐसी मांग, बोले- 'बच्चों को आ जाएगी शर्म'

Tue, 23 Jan 2018 09:29 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 23 Jan 2018 09:29 AM IST
विज्ञापन
shah rukh khan world economic forum crystal award davos
shah rukh khan

स्व‍िट्जरलैंड के दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम का सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही नहीं, बल्क‍ि शाहरुख खान भी शामिल हुए। 24वें वार्षिक क्रिस्टल पुरस्कार समारोह में शाहरुख खान को क्रिस्टल अवॉर्ड मिला। 

shah rukh khan world economic forum crystal award davos
shah rukh khan

पुरस्कार के बाद शाहरुख ने ट्वीट कर इसकी जानकारी साझा की और आयोजकों को धन्यवाद देते हुए कहा, 'एल्टन जॉन और केट ब्लैंचेट के साथ विश्व आर्थिक मंच का 24वां क्रिस्टल अवार्ड पाकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं।'
 



 

shah rukh khan world economic forum crystal award davos
shah rukh khan

शाहरुख खान ने हॉलिवुड अभिनेत्री केट ब्लैंचेट से खुलेआम एक सेल्फी खिंचवाने का आग्रह किया और इसके फौरन बाद ही उन्होंने अपनी हाजिर जवाबी से इस पर सफाई दी कि इससे उनके बच्चों को शर्म महसूस हो सकती है। शाहरुख की इस चतुराई भरे जवाब पर दर्शकों ने खूब ठहाके लगाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
shah rukh khan world economic forum crystal award davos
Shahrukh Khan in Davos

विश्व आर्थिक मंच ने कहा, 'शाहरुख को यह पुरस्कार भारत में बच्चों और महिलाओं के अधिकार की हिमायत करने में उनके नेतृत्व के लिये मिला है।' इससे पहले अमिताभ बच्चन, मल्लिका साराभाई, ए आर रहमान, शबाना आजमी, रविशंकर और अमजद अली खान को भी यह पुरस्कार मिल चुका है। 

विज्ञापन
shah rukh khan world economic forum crystal award davos
shah rukh khan

इससे पहले उन्होंने स्व‍िट्जरलैंड की बर्फीली वादियों के बीच अपने सिग्नेचर स्टाइल में दोनों हाथों को उठाकर एक फोटोशूट कराया। शाहरुख ने इसके कैप्शन में लिखा है, 'स्व‍िट्जरलैंड आकर ये न किया तो क्या किया? अब क्रिस्टल अवॉर्ड सेरेमनी के लिए तैयार होना है?।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed