फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ट्रेंड पंडितों का दावा पहले हफ्ते में छप्परफाड़ कमाई करेगी शाहरुख की 'जीरो', 'बाहुबली' को देगी टक्कर

Tue, 20 Nov 2018 09:10 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 20 Nov 2018 09:10 AM IST
विज्ञापन
Shah Rukh Khan Zero box office expected business bookies eye on the collection
zero - फोटो : twitter

बॉक्स ऑफिस के बादशाह कहलाने वाले शाहरुख खान की अगली फिल्म 'जीरो' का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। फिल्म की एडवांस बुकिंग खुलने में अभी कुछ दिन बाकी हैं लेकिन रेड चिलीज एंटरटेनमेंट में फिल्म के प्रमोशन को लेकर प्रेशर बनना शुरू हो चुका है। साथ ही शुरू हो चुका है कैलकुलेटर्स पर आंकड़ों का जोड़ घटाना कि आखिर फिल्म पहले हफ्ते में कितना बिजनेस कर पाएगी।

Shah Rukh Khan Zero box office expected business bookies eye on the collection
zero - फोटो : twitter

मेरठ के बउआ सिंह की कहानी 'जीरो' के टीजर और ट्रेलर को सोशल मीडिया और यू ट्यूब पर जबरदस्त रिस्पांस मिला है। फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' के टीजर और ट्रेलर से यहां फर्क यह है कि लोगों ने इसकी 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के ट्रेलर और टीजर की तरह खिल्लियां नहीं उड़ाई हैं।  'जीरो' की गिनतियों की कहानी कम से हम हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के बिजनेस में उतनी हिट नहीं हो पा रही है।

Shah Rukh Khan Zero box office expected business bookies eye on the collection
zero - फोटो : twitter

ट्रेड पंडितों ने जो आंकड़े जुटाने शुरू किए हैं, उसके मुताबिक फिल्म की ओपनिंग 25 से 30 करोड़ रुपये के करीब होनी चाहिए और इसका फर्स्ट वीकेंड आंकड़ा आसानी से 65 करोड़ रुपये का कारोबार पार कर लेगा। फिल्म के एग्जीबिटर्स जहां इसका कारोबार पहले हफ्ते में 125 करोड़ का आंक रहे हैं, वहीं डिस्ट्रीब्यूटर्स को लगता है फिल्म पहले हफ्ते में आसानी से 140 करोड़ का कारोबार कर लेगी। सट्टा बाजार में भी 'जीरो' की पहले हफ्ते की कमाई 135 करोड़ रुपये के आसपास मानी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shah Rukh Khan Zero box office expected business bookies eye on the collection
Zero - फोटो : twitter
पहले हफ्ते के बाद फिल्म 'जीरो' कितना कमाएगी, इसे लेकर जो संकेत मिल रहे हैं वो उत्साहजनक नहीं हैं। फिल्म के लिए बुक किए जा रहे थिएटर्स और स्क्रीन्स की संख्या का जिनको पता है, वे भी फिल्म 'जीरो' का लाइफ टाइम बिजनेस 225 करोड़ ही मान रहे हैं। फिल्म 'जीरो' करीब 200 करोड़ रुपये में बनी है। इसकी वजह इसकी मेकिंग में लगा लंबा टाइम और इसके स्पेशल इफेक्ट्स पर पानी की तरह बहाई गई रकम। 200 करोड़ में बनी यह फिल्म अगर लाइफ टाइम 400 करोड़ से कम का कारोबार करती है तो सुपर हिट का तमगा नहीं पा पाएगी।
विज्ञापन
Shah Rukh Khan Zero box office expected business bookies eye on the collection
zero - फोटो : twitter

शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ की इस फिल्म के साथ ही इसके निर्देशक आनंद एल राय का भी करियर दांव पर लगा है। डायरेक्टर रोहित शेट्टी को छोड़ दें तो शाहरुख खान के साथ 'रा-वन' करने वाले अनुभव सिन्हा, 'रईस' बनाने वाले राहुल ढोलकिया और 'जब हैरी मेट सेजल' बनाने वाले इम्तियाज अली को इन तीनों फिल्मों के उम्मीद से कम कारोबार करने का खामियाजा उठाना पड़ा है। तीनों का करियर शाहरुख की इन फिल्मों को लगे झटकों के बाद से उबर नहीं पाया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed