फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शिल्पा शिरोडकर से लेकर शाहरुख खान की बदकिस्मती की दास्तां तक, ये हैं बॉलीवुड की 5 बड़ी खबरें

Tue, 20 Nov 2018 08:30 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 20 Nov 2018 08:30 AM IST
विज्ञापन
Shilpa Shirodkar birthday to Shahrukh Khan bad luck experience Top 5 Bollywood news 20 November 2018
shilpa shirodkar - फोटो : twitter

शिल्पा शिरोडकर का आज है जन्मदिन


एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर 90 के दशक की बोल्ड एक्ट्रेस में से एक मानी जाती हैं। 20 नवंबर 1969 को जन्मीं शिल्पा ने महज 20 साल की उम्र में अपना करियर शुरू किया था। शिल्पा को एक्टिंग विरासत में मिली। उनकी मां गंगू बाई मराठी फिल्मों की फेमस एक्ट्रेस थीं तो वहीं दादी मीनाक्षी शिरोडकर एक एक्ट्रेस रह चुकी थीं। 

पढ़ें:- 90 के दशक में बोल्ड सीन देकर फेमस हुई थीं ये एक्ट्रेस, 13 साल बाद की वापसी तो पहचानना हुआ मुश्किल

Shilpa Shirodkar birthday to Shahrukh Khan bad luck experience Top 5 Bollywood news 20 November 2018
Rajkumar Hirani

राजकुमार हिरानी मनाएंगे 56वां जन्मदिन
राजकुमार हिरानी बॉलीवुड का जाना-माना नाम है। उन्होंने अभी तक कुल 5 फिल्मों का निर्देशन किया हैं, लेकिन इन पांचों फिल्मों ने न केवल दर्शकों के दिलों की जीता बल्कि बॉक्स-ऑफिस पर अच्छी-खासी कमाई भी की। राजकुमार हिरानी ने कामयाबी को हासिल ही नहीं किया बल्कि उन्होंने बहुतों को फिल्म निर्देशन की परिभाषा भी सिखाई। उनकी बनाई हर फिल्म ने नए रिकॉर्ड बना दिए।

पढ़ें:- राजकुमार हिरानी, एक ऐसा निर्देशक जिसने सिनेमा पर कमाई के बनाए कई रिकॉर्ड 

Shilpa Shirodkar birthday to Shahrukh Khan bad luck experience Top 5 Bollywood news 20 November 2018
chahat khanna

टीवी एक्ट्रेस चाहत खन्ना ने पति पर लगाए गंभीर आरोप
'बड़े अच्छे लगते हैं' सीरियल में नजर आने वाली टीवी एक्ट्रेस चाहत खन्ना ने पति फरहान पर मानसिक और शारीरिक गंभीर आरोप लगाए हैं। चाहत ने कुछ वक्त पहले ही तलाक की अर्जी कोर्ट में दी है। चाहत ने इंटरव्यू के दौरान फरहान पर कई आरोप लगाए। इन दोनों की दो बेटियां हैं। 

पढ़ें:- मशहूर टीवी एक्ट्रेस ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, बोलीं - 'तबीयत खराब होने पर भी बनाता था संबंध'

विज्ञापन
विज्ञापन
Shilpa Shirodkar birthday to Shahrukh Khan bad luck experience Top 5 Bollywood news 20 November 2018
shahrukh khan - फोटो : indian express

ऐश्वर्या के सामने छलका शाहरुख का दर्द 
मुंबई में 'लक्स गोल्डन रोज अवॉर्ड्स' में बॉलीवुड से लेकर टेलीविजन की मशहूर हस्तियों ने शिरकत की। इस दौरान किंग खान ने स्टेज पर मौजूद ऐश्वर्या के सामने अपने दिल का दर्द बयां किया। शाहरुख का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शाहरुख अपनी बदकिस्मती की दास्तां बयां कर रहे हैं। 

पढ़ें:- VIDEO: ऐश्वर्या के सामने खुद को रोक नहीं पाए शाहरुख, कई साल पुराना दर्द ऐसे आया सबके सामने

विज्ञापन
Shilpa Shirodkar birthday to Shahrukh Khan bad luck experience Top 5 Bollywood news 20 November 2018
salman khan katrina kaif - फोटो : instagram

'भारत' शूटिंग में सलमान को हुआ लाखों का नुकसान
कुछ दिन पहले सलमान खान 'भारत' की शूटिंग छोड़कर पंजाब से अचानक मुंबई लौटे क्योंकि शूटिंग के दौरान उन्हें चोट लग गई थी। वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि शूटिंग के दौरान सलमान को लाखों का नुकसान हुआ है। भारत-पाकिस्तान सीमा वाघा बॉर्डर का एक सीन शूट होना था। मगर सुरक्षा कारणों से यह संभव नहीं हो पाया। ऐसे में सलमान की टीम ने सीमा के नजदीक एक गांव की पंचायत से बात करके वहां वाघा बॉर्डर का सैट तैयार कराया। सीन की शूटिंग के लिए जिनके भी घर,दुकानें और जमीनें आ रहे थे, उन्हें मुआवाजा दिया गया।

पढ़ें:- सलमान को लगा बड़ा झटका, लाखों का सेट बनाने के बाद भी इसलिए रद्द हुई भारत की शूटिंग

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed