फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

90 के दशक में बोल्ड सीन देकर फेमस हुई थीं ये एक्ट्रेस, 13 साल बाद की वापसी तो पहचानना हुआ मुश्किल

Tue, 20 Nov 2018 07:55 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 20 Nov 2018 07:55 AM IST
विज्ञापन
shilpa shirodkar birthday special her known facts
shilpa shirodkar - फोटो : file photo

एक्ट्रेेस शिल्पा शिरोडकर 90 के दशक की बोल्ड एक्ट्रेस में से एक मानी जाती हैं। 20 नवंबर 1969 को जन्मीं शिल्पा ने महज 20 साल की उम्र में अपना करियर शुरू किया था। शिल्पा को एक्टिंग विरासत में मिली। उनकी मां गंगू बाई मराठी फिल्मों की फेमस एक्ट्रेस थीं तो वहीं दादी मीनाक्षी शिरोडकर एक एक्ट्रेस रह चुकी थीं।   

shilpa shirodkar birthday special her known facts
shilpa shirodkar, akshay kumar - फोटो : file photo

1989 में शिल्पा ने फिल्म भ्रष्टाचार से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसमें उनके अपोजिट मिथुन चक्रवर्ती थे। शिल्पा को पहचान मिली साल 1990 में आई फिल्म किशन कन्हैया से। फिल्म में शिल्पा ने बोल्ड सीन देकर बॉलीवुड में तहलका मचा दिया था। फिल्म के एक गाने 'राधा बिना' में उन्होंने पारदर्शी साड़ी पहनी थी। इस फिल्म में उनके अपोजिट अनिल कपूर थे।

shilpa shirodkar birthday special her known facts
shilpa shirodkar - फोटो : file photo

इसके बाद शिल्पा ने अपने 10 साल के फिल्मी करियर कई बड़े स्टार्स अमिताभ बच्चन, गोविंदा, अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और मिथुन चक्रवर्ती के साथ काम किया। शिल्पा की कई फिल्में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं। फिल्मों के फ्लाप होने के चलते शिल्पा का करियर भी ऊंचाईयों तक नहीं पहुंच पाया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
shilpa shirodkar birthday special her known facts
shilpa shirodkar - फोटो : file photo

करियर आगे बढ़ता ना देख शिल्पा ने साल 2000 में यूके बेस्ड बैंकर अपरेश रंजीत से शादी कर ली। शादी के बाद शिल्पा लंदन में ही रहने लगीं। शिल्पा की एक बेटी है। शिल्पा की शादी के बाद उनकी बहन नम्रता शिरोडकर ने बॉलीवुड में एंट्री ली।

विज्ञापन
shilpa shirodkar birthday special her known facts
shilpa shirodkar - फोटो : file photo

शिल्पा का मन कभी पढ़ाई में नहीं लगा। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, 'मैं 10वीं फेल हूं लेकिन मुझे इसको लेकर कोई गम या शर्म नहीं है। मैं शुरुआत से ही पढ़ाई में काफी कमजोर थी इसलिए अच्छा हुआ जो एक्टिंग की फील्ड में आ गई, हालांकि जब विदेश में थी तो महसूस हुआ कि अगर पढ़ी-लिखी होती तो वहां जॉब कर सकती थी।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed