फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

SRK-Salman: 'टाइगर वर्सेज पठान' से धमाल मचाने आ रहे शाहरुख-सलमान, सिद्धार्थ आनंद ने संभाली डायरेक्शन की कमान

Thu, 06 Apr 2023 12:17 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 06 Apr 2023 12:17 PM IST
सार

वाईआरएफ की नई फिल्म 'टाइगर वर्सेज पठान' को लेकर फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर है। इस फिल्म के डायरेक्शन की कमान सिद्धार्थ आनंद संभाल रहे हैं। 
 

विज्ञापन
Shah Rukh Salman Khan will rock in YRF new film Tiger vs Pathan Siddharth Anand will be the director
टाइगर वर्सेज पठान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान और सलमान खान एक बार फिर साथ में पर्दे पर धमाल मचाने आ रहे हैं। हाल ही में वाईआरएफ ने फिल्म 'टाइगर वर्सेज पठान' का एलान किया है। इस एलान के बाद से ही फैंस का उत्साह आसमान पर पहुंच गया है। इस ब्लॉकबस्टर जोड़ी को पर्दे पर शानदार रूप से दर्शाने के लिए यशराज फिल्म्स ने डायरेक्शन की कमान सिद्धार्थ आनंद को सौंपी है। गौरतलब हो कि, सिद्धार्थ ने ही 'पठान' का डायरेक्शन किया था।

Shah Rukh Salman Khan will rock in YRF new film Tiger vs Pathan Siddharth Anand will be the director
शाहरुख-सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स अब भारतीय सिनेमा में सबसे बड़ा आईपी बन चुका है। इसके पास टाइगर, टाइगर जिंदा है, वॉर और अब पठान जैसी शानदार फ्रेंजाइजी के सभी प्रोजेक्ट्स हैं। गौरतलब हो कि सिद्धार्थ आनंद ने हाल ही में 'पठान' फिल्म का डायरेक्शन किया था, जो अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों में से एक है। इसी को देखते हुए आदित्य चोपड़ा ने सिद्धार्थ आनंद को 'टाइगर वर्सेज पठान' की जिम्मेदारी सौंप दी है। 

Shah Rukh Salman Khan will rock in YRF new film Tiger vs Pathan Siddharth Anand will be the director
शाहरुख-सलमान - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब हो कि सलमान खान ने शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' में कैमियो किया था। उस कैमियो मात्र ने फिल्म में चार चांद लगा दिए थे और थिएटर में इन दोनों की जोड़ी को देख खूब तालियां बजी थीं। वहीं, अब दोनों को पूरी फिल्म में एक साथ देखना फैंस के लिए किसी विजुअल ट्रीट से कम नहीं होगा। रिपोर्ट की मानें तो, सिद्धार्थ आनंद के जरिए डायरेक्ट की जाने वाली यह फिल्म जनवरी, 2024 में फ्लोर पर उतरेगी। 

Salman Khan: 'हम पांच अभी रिटायर नहीं हो रहे हैं', युवा अभिनेताओं से तुलना करने पर सलमान खान ने ली चुटकी

विज्ञापन
विज्ञापन
Shah Rukh Salman Khan will rock in YRF new film Tiger vs Pathan Siddharth Anand will be the director
शाहरुख-सलमान - फोटो : सोशल मीडिया

जानकारी के लिए बताते चलें कि वाईआरएफ के स्पाई यूनिवर्स की टाइमलाइन से यह सब 2012 में शुरू हुआ जब सलमान खान ने 'एक था टाइगर' में टाइगर के रूप में कार्यभार संभाला। 2017 में, सलमान ने टाइगर जिंदा है में सुपर-जासूस की भूमिका दोहराई। 2019 में, ऋतिक रोशन ने युद्ध में सुपर-जासूस कबीर के रूप में ब्रह्मांड में प्रवेश किया। पठान के साथ, शाहरुख खान ने वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स में सुपर-एजेंट पठान के रूप में प्रवेश किया और बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दी। 

Salman Khan: 'खराब फिल्में बनाओगे तो कैसे चलेंगी...', लगातार फ्लॉप हो रहीं फिल्मों पर सलमान खान की दो टूक

विज्ञापन
Shah Rukh Salman Khan will rock in YRF new film Tiger vs Pathan Siddharth Anand will be the director
शाहरुख-सलमान - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो 'वॉर 2' का डायरेक्शन सिद्धार्थ आनंद की जगह अयान मुखर्जी करेंगे। यह फिल्म वाईआरएफ जासूस यूनिवर्स से जुड़ी होगी। अब सिद्धार्थ आनंद पर 'टाइगर वर्सेज पठान' और अयान मुखर्जी पर 'वॉर 2' का कार्यभार डाला गया है, फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कितनी धूम मचाएंगी यह तो आने वाला समय ही बताएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed