सब्सक्राइब करें

शहीद दिवस 2021: जब पर्दे पर भगत सिंह के किरदार में नजर आए ये पांच सितारे, दिलों में भर गया देशभक्ती का जज्बा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Tue, 23 Mar 2021 08:50 AM IST
विज्ञापन
Shaheed Diwas 2021: These 5 actors have portrayed Bhagat Singh character in movies
मनोज कुमार, अजय देवगन, सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

देश को आजादी दिलाने के लिए बहुत से वीर सपूतों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया था। उनके इस बलिदान के कारण ही देश को अंग्रेजों की गुलामी से स्वतंत्रता मिली थी। 23 मार्च 1931 को अंग्रेजों के शासनकाल के दौरान भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव को फांसी दी गई थी। उसी दिन वो तारीख इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई। इसके बाद से 23 मार्च को देशभर में शहीद दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। हिंदी सिनेमा में इस विशेष दिन पर कई फिल्में बनी हैं। वहीं बॉलीवुड के बहुत से कलाकारों ने भारत के वीर सपूत भगत सिंह का किरदार भी निभाया। तो आज इस खास मौके पर हम आपको बताते हैं उन अभिनेताओं के बारे में जिन्होंने पर्दे पर निभाया भगत सिंह का किरदार।

Trending Videos
Shaheed Diwas 2021: These 5 actors have portrayed Bhagat Singh character in movies
शहीद भगत सिंह - फोटो : file photo

शम्मी कपूर

साल 1963 में आई फिल्म 'शहीद भगत सिंह' में शम्मी कपूर ने भगत सिंह का किरदार निभाया था। पर्दे पर हमेशा मस्तमौला किरदार निभाने वाले शम्मी कपूर ने जब देश के महान क्रांतिकारी का किरदार निभाया तो उनके चेहरे पर वही जोश और ठहराव देखने को मिला जो भगत सिंह में था। इस फिल्म का निर्देशन के एन बंसल ने किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shaheed Diwas 2021: These 5 actors have portrayed Bhagat Singh character in movies
शहीद - फोटो : file photo

मनोज कुमार

भारत कुमार के नाम से मशहूर बॉलीवु़ड के दिग्गज अभिनेता भी भगत सिंह का किरदार निभा चुके हैं। 1965 में आई फिल्म 'शहीद' में मनोज कुमार क्रांतिकारी भगत सिंह के किरदार में नजर आए थे। इस फिल्म में दिखाया गया था कि किस तरह भगत सिंह अंग्रेजों की नाक में दम कर देते हैं। इस किरदार में मनोज कुमार को काफी पसंद किया गया था। फिल्म में मनोज कुमार के अलावा प्रेम चोपड़ा, कामिनी कौशल और निरूपा रॉय जैसे कलाकार भी नजर आए थे।

Shaheed Diwas 2021: These 5 actors have portrayed Bhagat Singh character in movies
शहीद-ए-आजम - फोटो : social media

सोनू सूद

गरीबों के मसीहा कहे जाने वाले सोनू सूद भी पर्दे पर शहीद भगत सिंह का किरदार निभा चुके हैं। सोनू सूद को अक्सर पर्दे पर खलनायक की भूमिका में ही देखा गया है, लेकिन जब वो फिल्म 'शहीद-ए-आजम' फिल्म में भगत सिंह के किरदार में नजर आए तो हर किसी की आंखे उन पर ही टिकी रह गईं।

विज्ञापन
Shaheed Diwas 2021: These 5 actors have portrayed Bhagat Singh character in movies
द लेजेंड ऑफ भगत सिंह - फोटो : amar ujala mumbai

अजय देवगन

'द लीजेंड ऑफ भगत सिंह' में अजय देवगन मुख्य भूमिका में नजर आए थे। राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देशित इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। फिल्म में आजादी के आंदोलन और उसमें भगत सिंह के योगदान के बारे में दिखाया गया था। अजय देवगन के अलावा फिल्म में राज बब्बर, अमृता राव, सुशांत सिंह अहम किरदार में नजर आए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed