बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर और ईशान खट्टर की नानी खादिजा अजीम ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। इस बात की जानकारी ईशान खट्टर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए दी है। ईशान के इस सोशल मीडिया पोस्ट पर बॉलीवुड के सितारे शोक जाहिर कर रहे हैं।
शाहिद कपूर की नानी का निधन, भाई ईशान खट्टर ने इंस्टाग्राम पर लिखा भावुक पोस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईशान और शाहिद नानी नानी खादिजा अजीम के काफी करीब थे। ईशान ने इंस्टाग्राम पर नानी की कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं। इसके साथ अभिनेता ने एक इमोशनल पोस्ट भी लिखा है। बता दें कि खादिजा, नीलिमा अजीम की मां थीं। ईशान द्वारा शेयर की गईं तस्वीरों में खादिजा परिवार के बाकी सदस्यों के साथ नजर आ रही हैं।
सोशल मीडिया पर ईशान ने लिखा, 'अम्मी, आपने हम सभी के अंदर ज्ञान, आग, मकसद और दृढ़ता भरी। आप एक स्वतंत्रता सेनानी, लेखिका, अनुवादक और संपादक होने के अलावा एक मां, बहन, पत्नी, नानी और दोस्त भी थीं। इसके अलावा आप और भी बहुत कुछ थीं। आपको अपने जीवन का हिस्सा पाकर मैंने काफी धन्य महसूस किया।'
View this post on Instagram
A post shared by Ishaan (@ishaankhatter) on
पोस्ट में ईशान आगे लिखते हैं, ' मैं हमेशा आपके अस्तित्व का हिस्सा अपने साथ संजोकर रखूंगा। मेरा जीवन आपकी करुणा से काफी प्रभावित रहा है।' ईशान के इस पोस्ट पर जान्हवी कपूर, अंशुला कपूर, विक्रांत मेस्सी और सोभिता धुलिपाला ने भी कमेंट किया है।
बात ईशान और शाहिद के वर्कफ्रंट की करें तो ईशान जल्दी ही अनन्या पांडे के साथ फिल्म खाली पीली में नजर आएंगे। इसके साथ ही फिल्म ए सुटेबल ब्वॉय भी ईशान के खाते में हैं। इस फिल्म में तबु के साथ रोमांस करते दिखेंगे। गौरतलब है कि शाहिद कपूर भी जल्दी ही फिल्म जर्सी के हिंदी रीमेक में नजर आएंगे।
View this post on Instagram
A post shared by Ishaan (@ishaankhatter) on