{"_id":"6288dcd1c0c4397b6505c2cf","slug":"shahid-kapoor-and-mrunal-thakur-jersey-ott-release-know-when-and-where-watch-this-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jersey On OTT: रिलीज के कुछ दिनों बाद ही ओटीटी पर आई शाहिद की ‘जर्सी’, जानें कहां और कैसे देख सकते हैं आप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Jersey On OTT: रिलीज के कुछ दिनों बाद ही ओटीटी पर आई शाहिद की ‘जर्सी’, जानें कहां और कैसे देख सकते हैं आप
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Sat, 21 May 2022 06:10 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
जर्सी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शाहिद कपूर और मृणाल ठाकुर की फिल्म 'जर्सी' 22 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को जिसने भी देखा, उसे इस फिल्म की कहानी बेहद पसंद आई। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का सामना साउथ की बड़ी फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' से हुआ, जिस वजह से फिल्म सिनेमाघरों में ज्यादा समय तक नहीं टिक पाई। लेकिन अब ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ गई है। आइए आपको बताते हैं आप कहां और कैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इस फिल्म को देख सकते हैं।
2 of 4
जर्सी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस ओटीटी पर आईफिल्म
शाहिद कपूर और मृणाल ठाकुर की फिल्म की कहानी ने लोगों का दिल छू लिया था। ऐसे में अगर आपने अब तक इस फिल्म को नहीं देखा है तो अब आप इसे ओटीटी पर आसानी से देख सकते हैं। फिल्म 20 मई यानी शुक्रवार को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आ गई है। इस फिल्म को देखने के लिए आपके पास नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन होना चाहिए, जिससे आप यह फिल्म आसानी से देख सकते हैं।
3 of 4
केजीएफ 2, जर्सी
- फोटो : सोशल मीडिया
सिनेमाघरों में बुरी तरह फ्लॉप हुई थी फिल्म
शाहिद कपूर की फिल्म 'जर्सी' और यश स्टारर 'केजीएफ चैप्टर 2' की सिनेमाघरों में सीधी टक्कर होने वाली थी। दोनों फिल्में एक साथ 14 अप्रैल को रिलीज हो रही थी लेकिन आखिरी मौके पर फिल्म 'जर्सी' कानूनी पचड़े में फंस गई, जिस वजह से फिल्म को 22 अप्रैल को रिलीज किया गया यानी फिल्म 'केजीएफ 2' की रिलीज के एक हफ्ते बाद सिनेमाघरों में आई थी। इसके बावजूद 'जर्सी' यश की फिल्म का सामना नहीं कर पाई, जिस वजह से ही फिल्म को फ्लॉप मान लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
जर्सी
- फोटो : अमर उजाला
क्या है फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी एक ऐसे शख्स की है, जो क्रिकेट को अपनी दुनिया मानता है लेकिन उसे क्रिकेट में ज्यादा सफलता नहीं मिलती। इसी वजह से वह क्रिकेट छोड़ कर अपने परिवार के साथ रहने लगता है। लेकिन वह 40 साल की उम्र में अपने बच्चे के लिए फिर से क्रिकेट खेलना शुरू करता है। इस दौरान उसे कौन-कौन सी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है यह आपको फिल्म में देखने को मिलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।