{"_id":"5d0621b58ebc3e7cae7bae04","slug":"shahid-kapoor-changed-his-hair-style-in-every-film-after-his-father-advice-said-in-kapil-sharma-show","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पिता की वजह से हर फिल्म में अपना हेयर स्टाइल बदल लेते हैं शाहिद, जानिए क्यों?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पिता की वजह से हर फिल्म में अपना हेयर स्टाइल बदल लेते हैं शाहिद, जानिए क्यों?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sun, 16 Jun 2019 05:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Shahid Kapoor
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी की जोड़ी जल्द ही फिल्म 'कबीर सिंह' में दिखाई देने वाली है। इस फिल्म का ये दोनों काफी प्रमोशन भी कर रहे हैं। इस दौरान शाहिद और कियारा अपनी जिंदगी को लेकर खास खुलासे भी करते रहते हैं।
2 of 5
Shahid Kapoor
- फोटो : youtube
हाल ही में शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में पहुंचे। यहां इन दोनों ने कपिल शर्मा और शो में मौजूद सभी लोगों के साथ काफी मस्ती भी की। इस दौरान कपिल शर्मा ने शाहिद कपूर से पूछा कि वह हर फिल्म में अपना हेयर स्टाइल क्यों बदलते रहते हैं? कपिल की इस बात का शाहिद से बड़े ही अलग अंदाज में जवाब दिया।
3 of 5
shahid kapoor
- फोटो : social media
शाहिद कपूर ने खुलासा करते हुए कहा कि, 'एक बार मेरे पिता जी (पंकज कपूर) ने मुझे यह सलाह दी थी कि हर फिल्म में लुक्स को लेकर एक्सपेरिमेंट करते रहना चाहिए। इसलिए मैं भी अपने हेयर स्टाइल के साथ एक्सपेरिमेंट करता रहता हूं।' द कपिल शर्मा शो में कपिल शर्मा ने शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी और भी कई सवाल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
shahid kapoor
- फोटो : social media
वहीं बीते दिनों 'कबीर सिंह' के ही प्रमोशन के दौरान शाहिद कपूर ने कियारा आडवाणी के रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर खुलासा किया है कि वह अभी तक सिंगल हैं। ये बात शाहिद कपूर ने मीडिया के उस सवाल के जवाब में बोली जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने कॉलेज के समय रोमांस किया था या नहीं ?
विज्ञापन
5 of 5
Shahid Kapoor
- फोटो : social media
आपको बता दें कि फिल्म 'कबीर सिंह' में शाहिद एक सर्जन की भूमिका में नजर आएंगे जो दिल टूटने के बाद खुद को नुकसान पहुंचाने लगता है। ये फिल्म साउथ सिनेमा की सुपरहिट और चर्चित फिल्म अर्जुन रेड्डी का हिंदी वर्जन है। फिल्म 'कबीर सिंह' 21 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन संदीप वंगा ने किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।