{"_id":"5d4d00478ebc3e6d12150359","slug":"shahid-kapoor-dont-want-to-work-in-boxer-dingko-singh-biopic-director-reveal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कैंसर के इलाज को पैसे तक नहीं थे इस 'गोल्डन' बॉक्सर के पास, अब शाहिद के पास फुरसत नहीं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कैंसर के इलाज को पैसे तक नहीं थे इस 'गोल्डन' बॉक्सर के पास, अब शाहिद के पास फुरसत नहीं
Fri, 09 Aug 2019 12:25 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई
Published by: भावना शर्मा
Updated Fri, 09 Aug 2019 12:25 PM IST
विज्ञापन
Kabir Singh
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म 'कबीर सिंह' की सक्सेस के बाद सातवें आसमान पर पहुंच चुके शाहिद कपूर इन दिनों अपना समय भारत से बाहर ही बिता रहे हैं। ऐसा हमारा नहीं बल्कि खुद उनके दोस्त और उनकी अगली फिल्म के होने वाले निर्देशक राज कृष्ण मेनन का कहना है। राज कृष्ण मेनन फिल्म शेफ और एयरलिफ्ट के निर्देशक रह चुके हैं, वहीं शाहिद कपूर के लिए वह डिंग्को सिंह की बायोपिक का निर्देशन करते, पर मेनन की मानें तो अब ऐसा नहीं हो पाएगा।
Kabir Singh
- फोटो : twitter
दरअसल, साल 2018 में शाहिद कपूर ने एक बायोपिक बनाने का एलान किया था। यह बायोपिक भारत के गोल्ड मेडलिस्ट बॉक्सर डिंग्को सिंह की बायोपिक होती। लेकिन मेनन बताते हैं कि अब ऐसा हो पाना मुश्किल लग रहा है। राज कृष्ण मेनन कहते हैं " मैंने और शाहिद ने इस फिल्म को लेकर बीते महीनों में कई बार चर्चा की है। वह इस फिल्म को करने के लिए काफी उत्साहित थे।'
kabir singh
- फोटो : social media
''बात यह है कि इस कहानी के राइट्स खरीदने के बाद हम दोनों अपने अपने प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हो गए । इस कारण हमें फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम करने का मौका नहीं मिल पाया। वहीं फिल्म कबीर सिंह की इतनी अच्छी सफलता के बाद अब चीज़ें बदल गई हैं, इसी कारण अब शाहिद कपूर अपनी अगली फिल्म का चयन करने में काफी देर लगा रहे हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
Kabir Singh
- फोटो : twitter
बता दें कि डिंग्को सिंह ने साल 1998 में बैंकॉक में हुए एशियन गेम्स के वक्त बॉक्सिंग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। मगर इस स्टार बॉक्सर की लाइफ में ट्विस्ट तब आया जब 2 साल पहले यानी 2017 में पता चला कि डिंग्को कैंसर से पीड़ित हैं और इस फाइटर के पास इलाज के पैसे भी नहीं हैं। इम्फाल में अपना घर बेचकर दिल्ली इलाज के लिए आना पड़ा।
विज्ञापन
kabir singh
- फोटो : social media
उस वक्त क्रिकेटर गौतम गंभीर ने डिंग्को की मदद की थी। इस बॉक्सर ने 13 राउंड में कीमोथैरपी लेने के बाद कैंसर को मात दी है। बीमारी के बाद दिए एक इंटरव्यू में इस बॉक्सर ने कहा था कि एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने से मुश्किल काम कैंसर से लड़ना था। डिंग्को को लिवर कैंसर हुआ था और अब वो इंफाल में SAI सेंटर में बतौर कोच काम कर रहे हैं।