फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाहिद कपूर को खुलेआम पति बताने लगी थे ये एक्ट्रेस, पीछा छुड़ाने के लिए थाने में दर्ज कराई थी शिकायत

Mon, 25 Feb 2019 05:36 AM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजय जैन Updated Mon, 25 Feb 2019 05:36 AM IST
विज्ञापन
Shahid kapoor filed police complaint against Vastavikta Raaj Kumar daughter
shahid kapoor

शाहिद कपूर शादी से पहले अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने अफेयर्स को लेकर चर्चा में रहे हैं। शाहिद के चाहने वालों की कोई कमी नहीं हैं, खासकर उनकी फीमेल फैन फॉलोइंग सबसे ज्यादा है। उनका नाम कई बड़ी एक्टर्स के साथ जुड़ चुका है। लेकिन शाहिद की जिंदगी का एक किस्सा ऐसा भी जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। एक एक्ट्रेस शाहिद के पीछे इतनी बुरी तरह से पड़ गई थी कि उन्होंने पीछा छुड़ाने के लिए थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

Shahid kapoor filed police complaint against Vastavikta Raaj Kumar daughter
शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
एक हीरोइन थीं वास्तविकता पंडित। वास्तविकता मशहूर एक्टर राज कुमार की बेटी हैं और वो उस वक्त चर्चा में आईं जब शाहिद कपूर ने उनके खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई। वास्तविकता ने 1996 में फिल्मों में कदम रखा था लेकिन एक दशक तक लंबी जद्दोजहद के बाद उन्हें कोई कामयाबी नहीं मिली और वो मात्र एक स्ट्रगलर बनकर रह गईं। पिता के स्टारडम और रसूख का भी कोई फायदा नहीं मिला।
Shahid kapoor filed police complaint against Vastavikta Raaj Kumar daughter
वास्तविकता - फोटो : सोशल मीडिया

कहीं ना कहीं वास्तविकता पंडित के ऊपर ये बात हावी थी कि उनके पिता राज कुमार इतने बड़े सुपरस्टार रहे जबकि वो एक इंच मात्र भी अपने पिता जैसा नहीं बन पाईं शायद इसीलिए पब्लिसिटी में बने रहने के लिए वास्तविकता ने ऐसी हरकतें करनी शुरू कर दीं, जिससे उनके करीबी भी चौंक गए थे।

लेकिन हद तो तब हो गई जब वो शाहिद कपूर के पीछे हाथ धोकर पड़ गईं थीं। शाहिद जहां भी जाते वास्तविकता उन्हें फॉलो करतीं। यहां तक कि शाहिद जब भी अपने घर से बाहर निकलते वो उनका रास्ता रोक कर खड़ी हो जाती और कहती कि वो उनकी सबसे बड़ी फैन है। लेकिन सच्चाई कुछ और थी। वास्तविकता मन ही मन शाहिद से प्यार करने लगी थीं। शाहिद के लिए उनका प्यार एक जुनून की शक्ल ले चुका था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shahid kapoor filed police complaint against Vastavikta Raaj Kumar daughter
वास्तविकता - फोटो : सोशल मीडिया

शाहिद पर वो इस कदर मर मिटी थीं कि वो उनकी हर एक हरकत पर नजर रखतीं...यहां तक कि उन्होंने शाहिद के और करीब रहने के चक्कर में उन्हीं के घर के पास एक फ्लैट ले लिया। शाहिद ने पहले तो वास्तविकता और उनकी हरकतों को नजरअंदाज किया लेकिन जब पानी सिर से ऊपर चला गया तो मजबूरन शाहिद को वास्तविकता के खिलाफ कठोर कदम उठाना पड़ा।

विज्ञापन
Shahid kapoor filed police complaint against Vastavikta Raaj Kumar daughter
वास्तविकता - फोटो : सोशल मीडिया

वास्तविकता खुद को शाहिद की पत्नी बताती थीं और सभी लोगों से यही बात कहतीं। कई बार तो वो शाहिद के घर पहुंच जातीं और उनके घर का दरवाजा खटखटाती रहतीं। वास्तविकता को कोई बीमारी नहीं थी और ना ही वो किसी पागलपन का शिकार थीं, इसीलिए उनकी ऐसी हरकतें उनके करीबियों को चौंका रही थीं।

कुछ लोगों को कहना था कि लगातार फ्लॉप के चलते वास्तविकता का ये हाल था। असफल डेब्यू के बाद वास्तविकता को लेकर निर्देशक लॉरेंस डिसूजा ने 2000 में फिल्म 'दिल भी क्या चीज है' बनाई जिसमें उनके अपोजिट एक्टर अर्जन बाजवा थे।

लेकिन एन मौके पर निर्देशक ने उन्हें फिल्म से रिप्लेस कर दिया। निर्देशक का कहना था कि वास्तविकता में एक्टिंग हुनर नहीं है और इसीलिए उन्हें फिल्म से रिप्लेस किया गया। उन्होंने वास्तविकता को सिर्फ इसलिए साइन किया क्योंकि वो राज कुमार की बेटी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed