फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड पार्टी पॉलिटिक्स, प्यार-दुश्मनी-षड्यंत्र

Thu, 14 Apr 2016 12:52 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 14 Apr 2016 12:52 PM IST
विज्ञापन
 Bollywood party politics: shahid kapoor invited kareena kapoor in party
करीना कपूर
सैफ अली खान और करीना कपूर बॉलीवुड की खेमेबाजी से दूर रहते हैं और आमतौर सबसे अच्छे संबंध रखते हैं। लेकिन रविवार को दी गई उनकी पार्टी सुर्खियों में आ गई है। एक तरफ इसमें रणबीर और कंगना के पहुंचने से तड़का लगा, फिर शाहिद को निमंत्रण की बात भी सामने आने लगी है।

कितनी खेमेबाज होती हैं हीरोइनें, बॉलीवुड की पार्टियों में बहुत कुछ होता है

 Bollywood party politics: shahid kapoor invited kareena kapoor in party
करीना कपूर
बॉलीवुड की पार्टियों में बहुत कुछ होता है। दोस्ती-दुश्मनी, प्यार-पॉलिटिक्स की बातें तय होती हैं। यहां झगड़े भी होते हैं और खेमेबाजी भी। परंतु कई पार्टियां अप्रत्याशित रूप से सुर्खियों में आ जाती हैं। जैसे बीते रविवार की रात सैफ अली खान और करीना कपूर के घर पर दी गई पार्टी चर्चाएं बटोरी रही है।

कितनी खेमेबाज होती हैं हीरोइनें, बॉलीवुड की पार्टियों में बहुत कुछ होता है

 Bollywood party politics: shahid kapoor invited kareena kapoor in party
अर्जुन कपूर
इस पार्टी को लेकर नई-नई बातें सामने आ रही हैं और गॉसिप के गलियारे गुलजार हो रहे हैं। पार्टी में रणबीर कपूर और कंगना रनौत की मौजूदगी से लेकर उठी बातें हम आपको पहले ही बता चुके हैं। (रणबीर-कंगना है नई जोड़ी, अप्रैल 12, 2016)। सैफ-करीना की पार्टी के वक्त को लेकर इसलिए भी बातें हो रही हैं क्योंकि उसी दिन ब्रिटेन के राजकुमार विलियम और उनकी पत्नी केट मिडिलटन भी मुंबई में थे। उनके सम्मान में दिए भोज में अनेक बॉलीवुड स्टार पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कितनी खेमेबाज होती हैं हीरोइनें, बॉलीवुड की पार्टियों में बहुत कुछ होता है

 Bollywood party politics: shahid kapoor invited kareena kapoor in party
कंगना रनौत
सैफ-करीना को भी निमंत्रण था, परंतु वे नहीं गए। कुछ सितारे विलियम-केट के समारोह के बाद सैफ-करीना के घर पहुंचे। कुछ और बातें सामने आ रही हैं। शाहिद-करीना का अतीत सुर्खियों में रहा है। शाहिद अब सैफ के साथ एक फिल्म (निर्देशकः विशाल भारद्वाज) में काम कर रहे।
विज्ञापन

कितनी खेमेबाज होती हैं हीरोइनें, बॉलीवुड की पार्टियों में बहुत कुछ होता है

 Bollywood party politics: shahid kapoor invited kareena kapoor in party
करीना कपूर
वह एक अन्य आने वाली करीना स्टारर फिल्म में भी दिखेंगे। परंतु दोनों पर्दे पर साथ नहीं होंगे। क्या इन बातों ने शाहिद-करीना के बीच तनाव को कम कर दिया है? सैफ शुरुआत में शाहिद के साथ काम करते हुए हिचक रहे थे। परंतु अब कहा जा रहा है कि शाहिद के काम और अंदाज ने उन्हें प्रभावित किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed