फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्रिकेट पिच पर जमकर पसीना बहा रहे हैं शाहिद, 'कबीर सिंह' के बाद इस साउथ रीमेक में आएंगे नजर

Fri, 01 Nov 2019 01:35 PM IST
Avinash Pal मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Fri, 01 Nov 2019 01:35 PM IST
विज्ञापन
Shahid Kapoor is preparing hard for the Hindi remake of Telegu film Jersey
शाहिद कपूर और 'जर्सी' फिल्म का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

शाहिद कपूर ने अपनी अगली फिल्म 'जर्सी' की तैयारी शुरू कर दी है। यह फिल्म तेलुगू फिल्म की रीमेक है जिसमें शाहिद, क्रिकेटर की भूमिका निभाएंगे। हाल में एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में वह नेट प्रैक्टिस के दौरान सफेद रंग की जर्सी पहने, हाथ में बल्ला उठाए और  सिर पर काले रंग का बैंड बांधे नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में शाहिद कपूर ने लिखा, 'जर्सी की तैयारियां शुरू।' एक्टर पहले भी फिल्म 'दिल बोले हड़िप्पा' में क्रिकेटर की भूमिका निभा चुके हैं। फिल्म में रानी मुखर्जी भी मुख्य किरदार में थीं।

Shahid Kapoor is preparing hard for the Hindi remake of Telegu film Jersey
Shahid Kapoor - फोटो : Social Media

हाल में रिलीज हुई 'कबीर सिंह' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी। फिल्म को क्रिटिक्स से लेकर दर्शकों ने भी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। अब 'कबीर सिंह' के बाद शाहिद लगातार दूसरी बार तेलुगू फिल्म की रीमेक में नजर आने जा रहे हैं। जल्द ही फिल्म की शूटिंग शुरू होगी। फिल्म का निर्देशन मूल तेलुगू फिल्म का निर्देशन करने वाले गौतम तिन्ननुरी ही करेंगे। इन दिनों फिल्म की स्क्रिप्ट को हिंदी में लिखा जा रहा है। वहीं शाहिद भी शूटिंग शुरू होने से पहले क्रिकेट की बारीकियां सीखने के लिए पूरी मेहनत कर रहे हैं ताकि पिच पर वह एक प्रोफेशनल क्रिकेटर की तरह नजर आएं। 

View this post on Instagram

#jersey the prep begins.

A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor) on

Shahid Kapoor is preparing hard for the Hindi remake of Telegu film Jersey
Shahid Kapoor - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

'जर्सी' रणजी खिलाड़ी अर्जुन की कहानी है। उसका सपना भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा बनने का होता है। वह 36 साल की उम्र में अपने करियर को फिर से एक मौका देने के बारे में सोचता है हालांकि लोगों को उसकी काबिलियत पर शक होता है।  यह फिल्म अगले साल 28 अगस्त को रिलीज होगी।

पढ़ें: 30 साल पहले जैकी श्रॉफ ने अनिल कपूर को असलियत में मारे थे 17 थप्पड़, वजह हैरान करने वाली

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed