बॉलीवुड एक्ट्रेस का फेसबुक हुआ हैक, तो 'चुलबुल' के साथ दिखीं प्रीति जिंटा, पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चे को जान्हवी ने दिया बिस्किट
बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जाती हैं। जान्हवी के फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते हैं। ऐसे में जान्हवी का एक वीडियो सामने आया है, वीडियो में जान्हवी एक गरीब बच्चे को बिस्किट देती नजर आ रही हैं। वीडियो में दिख रहा है कि जान्हवी अपनी कार से उतरकर सैलून की तरफ जा रही हैं तभी एक बच्चा आकर उनसे खाने के लिए कुछ मांगता है। जान्हवी बिना देर किए अपनी कार की तरफ जाती हैं और वहां से बिस्किट के पैकेट निकालकर उस बच्चे को दे देती हैं।
View this post on Instagram
#janhvikapoor snapped at salon in bandra today #viralbayani @viralbhayani
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
पागलपंती में दिखेगा चालबाज का गाना 'तेरा बीमार मेरा दिल'
जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म पागलपंती लगातार सुर्खियों में है। जिसकी खास वजह है फिल्म को पोस्टर्स, दरअसल फिल्म के कई अजीबोगरीब पोस्टर्स सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं, जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। जिसमें हैलोवीन के पोस्टर्स भी शामिल है। इसके अलावा अब ऐसी खबर सामने आई है कि फिल्म में चालबाज का गाना 'तेरा बीमार मेरा दिल' रीमेक किया जाएगा।
आहाना कुमरा का फेसबुक अकाउंट हुआ हैक
बॉलीवुड एक्ट्रेस आहाना कुमरा का फेसबुक अकाउंट हैक होने की खबर सामने आ रही है। स्पॉटब्वॉय की एक खबर की मुताबिक एक्ट्रेस का फेसबुक अकाउंट हैक हो गया है। वहीं अकाउंट की फेसबुक प्रोफाइल फोटो और कवर फोटो भी हैकर ने बदल दिए। वहीं बाद में आहाना कुमरा का फेसबुक डिएक्टिवेट दिख रहा है। बता दें कि अभिनेत्री की ओर से अभी तक इस पर कोई रिएक्शन नहीं आाया है।

सलमान की दबंग 3 में प्रीति की एंट्री
Anything can happen on Halloween 😘 Here’s to having some fun 😂😂😂 and being a little crazy ! Perks of showing up on the #Dabangg3 shoot 🤪 #chubulpandey #Happyhalloween #Fun #ting @BeingSalmanKhan pic.twitter.com/lYYpDdt4ax
सलमान खान की फिल्म दबंग 3 सुर्खियों में है। फिल्म का ट्रेलर कुछ वक्त पहले ही रिलीज किया गया था। जिससे फैंस की उत्सुकता काफी बढ़ गई है। इस बीच प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है जिसमें वो पुलिस की वर्दी में नजर आ रही हैं। हालांकि ये वर्दी भारतीय पुलिस की नहीं है। वहीं प्रीति के साथ सलमान खान चुलबुल पांडे के किरदार में नजर आ रहे हैं। ऐसे में अब हर कोई जानना चाह रहा है कि फिल्म में प्रीति का किरदार क्या होगा।