फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एशा को देखते ही दिल हार बैठे थे भरत, स्कूल टाइम में की थी ऐसी हरकत अभिनेत्री ने जड़ दिया थप्पड़

Fri, 01 Nov 2019 01:05 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Fri, 01 Nov 2019 01:05 PM IST
विज्ञापन
esha deol and bharat takhtani love story when she slapped him
Esha Deol and Bharat Takhtani wedding - फोटो : file photo

हेमा मालिनी का बॉलीवुड पर जितना दबदबा रहा उनकी बेटियां उस ऊंचाईं तक नहीं पहुंच पाईं। हेमा मालिनी की बड़ी बेटी एशा का करियर ग्राफ देखें तो कुछ फिल्में ही हिट रहीं। साल 2012 में शादी कर एशा ने फिल्मों से दूरी सी बना ली। एशा की लव मैरिज भरत तख्तानी से हुई। 2 नवंबर को उनके जन्मदिन पर चलिए जानते हैं उनकी लव स्टोरी के बारे में। 

esha deol and bharat takhtani love story when she slapped him
Esha Deol and Bharat Takhtani - फोटो : instagram

हर लड़की चाहती है कि जिस लड़के से उसकी शादी हो उसमें उसके पापा की छवि दिखती हो। एशा के साथ भी ऐसा ही था। एशा हमेशा से चाहती थीं कि जिस लड़के से उनकी शादी हो वह उनके पापा धर्मेंद्र की तरह हैंडसम हो। एशा और भरत एक दूसरे को स्कूल के दिनों से जानते थे।

esha deol and bharat takhtani love story when she slapped him
Esha Deol, Bharat Takhtani and Hema Malini - फोटो : file photo

महज 13 साल की उम्र में भरत एशा देओल पर दिल हार बैठे थे। दोनों अलग-अलग स्कूल में पढ़ते थे। दोनों की मुलाकात तब होती थी जब स्कूल के द्वारा इंटर स्कूल कॉम्पटीशन होता था। एक इंटरव्यू के दौरान एशा देओल ने बताया कि 'एक बार भरत ने मेरा हाथ पकड़ने की कोशिश की थी तो मैंने उसे थप्पड़ जड़ दिया था। उस वक्त मैंने उससे कहा था तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई मेरा हाथ पकड़ने की? उस वक्त हम लोग उतने मेच्योर नहीं थे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
esha deol and bharat takhtani love story when she slapped him
Esha Deol - फोटो : social media

एशा ने बताया कि 'उसके बाद मैंने भरत से बातचीत करना बंद कर दिया था। कई साल तक हमने एक दूसरे से बात नहीं की थी।' हालांकि भरत की तरफ से एशा का प्यार कभी भी कम नहीं हुआ। भरत एशा की छोटी बहन आहना के भी करीबी दोस्त थे। 

विज्ञापन
esha deol and bharat takhtani love story when she slapped him
esha deol - फोटो : social media

10 साल तक बातचीत न होने के बाद निगारा फॉल्स पर दोनों मिले। उस वक्त भरत ने एशा से पूछा कि वह उनका हाथ पकड़ सकते हैं?एशा ने तुरंत हां कर दी। एशा ने पूरी बात हेमा मालिनी को बताई। भरत हेमा मालिनी से मिलने के बाद धर्मेंद्र से मिले। परिवार की सहमति के बाद दोनों ने शादी कर ली। आज एशा और भरत की दो बेटियां राध्या और मिराया हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed