{"_id":"5c3f3447bdec22738a4734fa","slug":"shahid-kapoor-is-ready-to-work-with-ranveer-singh-again","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रणवीर सिंह संग दोबारा फिल्म करने पर ये बोले शाहिद कपूर, 'पद्मावत' से हो गया था दोनों में विवाद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रणवीर सिंह संग दोबारा फिल्म करने पर ये बोले शाहिद कपूर, 'पद्मावत' से हो गया था दोनों में विवाद
बॉलीवुड के चार्मिंग और चॉकलेटी लुक अभिनेता शाहिद कपूर को हाल ही में फिल्म मेकर करण जौहर के मशहूर टीवी टॉक शो कॉफी विद करण-6 में देखा गया था। शो में शाहिद कपूर के साथ उनके छोटे भाई और फिल्म धड़क के अभिनेता ईशान खट्टर भी मौजूद थे। इस दौरान करण ने शाहिद से फिल्म पद्मावत के दौरान रणवीर सिंह और उनके बीच हुए विवाद को लेकर भी सवाल किया था।
2 of 5
shahid kapoor
करण के शो में अलग-अलग क्षैत्र की पर्सलनैलिटी से तोड़-मरोड़कर ऐसे सवाल किए जाते हैं जिसका जवाब देना उनके लिए मजबूरी बन जाता है। करण ने फिल्म पद्मावत में हुए शाहिद और रणवीर सिंह के बीच कोल्डवार को लेकर भी सवाल किया। शाहिद ने फिल्म पद्मावत को लेकर कहा था 'यह वाकई में बहुत बड़ी फिल्म थी और हरेक इसे देखने के लिए उत्सुक था।
3 of 5
padmaavat
इसके बाद रेपिड फायर सेशन में करण ने शाहिद से सैफ अली खान और रणवीर सिंह को लेकर फिर सवाल किया। लेकिन फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू में शाहिद से जब यह पूछा गया कि अगर रणवीर सिंह के साथ दोबारा फिल्म करने का मौका मिले तो क्या वह हां करेंगे। इस पर शाहिद कपूर ने हामी भरी। रणवीर सिंह और शाहिद कपूर के बीच पिछले साल खिलजी के रोल को लेकर कोल्ड वार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
padmaavat
दरअसल, जब शाहिद कपूर से पूछा गया कि अगर उनको फिल्म में खिलजी का रोल ऑफर किया जाता तो क्या वह इसके लिए हामी भरते तो इस पर शाहिद ने कहा था कि खिलजी जैसा रोल कौन नहीं करना चाहेगा। बता दें कि रणवीर भी सिंह भी कॉफी विद करण में बोल चुके थे कि वह शाहिद कपूर की फिल्म कमीने में उनसे अच्छा काम कर सकते थे। यहीं से दोनों के बीच मनमुटाव पैदा होने लगा।
विज्ञापन
5 of 5
padmaavat
आखिर में बता दें कि शाहिद कपूर और रणवीर सिंह को संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत (2018) में एक साथ देखा गया था। फिल्म में रणवीर सिंह की पत्नी दीपिका पादुकोण भी थीं जिन्होंने पद्मावती का किरदार प्ले किया था। फिल्म को लेकर करणी सेना ने जोरदार विरोध किया था। विरोध का कारण पद्मावती और खिलजी के बीच दिखाए गए संबंधों को लेकर था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।