{"_id":"61e03ae4d4217637aa13d387","slug":"shahid-kapoor-mira-rajput-combined-net-worth-cars-and-bikes","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shahid Kapoor: शाहिद कपूर के पास हैं करोड़ों की बाइक्स, इन कारों की करते हैं सवारी, कुल संपत्ति जानकर रह जाएंगे हैरान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Shahid Kapoor: शाहिद कपूर के पास हैं करोड़ों की बाइक्स, इन कारों की करते हैं सवारी, कुल संपत्ति जानकर रह जाएंगे हैरान
बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की फिल्म जर्सी रिलीज होने वाली है। उन्होंने साल 2003 में आई फिल्म इश्क विश्क से अपने करियर की शुरुआत की थी। तब से लेकर अब तक शाहिद कपूर ने पीछे मुड़कर नहीं देखा है। शाहिद कपूर साल 1999 में सुभाष घई निर्देशित फिल्म 'ताल' में बैकग्राउंड डांसर के रूप में भी दिखे थे। हालांकि उन्होंने अपनी जीवन में कई उतार-चढ़ाव भी देखे। फिल्म कबीर सिंह में उनके अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शाहिद कपूर की कुल संपत्ति क्या है और उनके पास कौन-कौन सी कारें हैं...
2 of 5
बच्चों के साथ शाहिद कपूर और मीरा राजपूत
- फोटो : instagram/mira.kapoor
इस वक्त फिल्म इंडस्ट्री में मीरा राजपूत और शाहिद कपूर को बेस्ट कपल की श्रेणी में रखा जाता है। दोनों की शादी साल 2015 में हुई थी। शाहिद और मीरा के दो बच्चे हैं मीशा व जैन। मीरा राजपूत दिल्ली से ताल्लुक रखती हैं और शाहिद कपूर से कई साल छोटी हैं। 21 साल की उम्र में उनकी शाहिद कपूर से शादी हो गई थी। उनकी शादी के वक्त फैंस इसलिए हैरान थे कि शाहिद ने इंडस्ट्री के बाहर से शादी की थी। जबकि प्रशंसकों को लग रहा था कि शाहिद लव मैरीज करेंगे। मीरा शाहिद से करीब 13 साल छोटी हैं।
3 of 5
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत
एक रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनेता शाहिद कपूर की कुल संपत्ति लगभग 300 करोड़ रुपये है। उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा ब्रांड एंडोर्समेंट, फिल्म और निजी निवेश है। शाहिद के पास कई निजी संपत्ति भी है, जिसके कीमत करोड़ों रुपये की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत
- फोटो : इंस्टाग्राम
रिपोर्टों की मानें तो शाहिद के पास जुहू में समुद्र के सामने एक डुप्लेक्स अपार्टमेंट है, जिसकी कीमत 35 करोड़ रुपये है। बताया जाता है कि इसे उन्होंने 2014 में खरीदा था। इसमें एक निजी स्विमिंग पूल है। 2019 में शाहिद कपूर और मीरा राजपूत ने वर्ली में खुद के लिए एक शानदार डुप्लेक्स खरीदा था, जिसकी कीमत 56.6 करोड़ रुपये थी।
विज्ञापन
5 of 5
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत को कारों और बाइक्स का शौक है। शाहिद के पास करोड़ों रुपये की कई बाइक्स और कारें हैं। उनके पास यामाहा एमटी01 है, जिसकी कीमत करीब एक करोड़ रुपये है। इसके अलावा, शाहिद के पास हार्ले डेविडसन फैट बॉय भी है, जिसकी कीमत 1.5 करोड़ रुपये के करीब है।उनके पास मर्सिडीज बेंज जीएल क्लास, पोर्च कैनी जीटीएस, मर्सडीज बेंज ए400 और जगुआर आदि कारें हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।