फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'कबीर सिंह' के बचाव में उतरीं शाहिद कपूर की मां, बोलीं- इसको हॉलीवुड में ऑस्कर मिलता

Fri, 28 Jun 2019 11:46 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 28 Jun 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
shahid kapoor mother Neelima Azeem defends kabir singh
Shahid Kapoor, Neelima Azeem - फोटो : Social Media

शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म कबीर सिंह ने 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया है। फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। लेकिन कुछ लोग सोशल मीडिया पर लगातार इस फिल्म की आलोचना कर रहे हैं। फिल्म में शाहिद कपूर के किरदार को लेकर लोग नाराज हैं। इस बीच शाहिद की मां नीलिमा अजीम उनके बचाव में उतर आई हैं।

shahid kapoor mother Neelima Azeem defends kabir singh
Shahid Kapoor, Neelima Azeem - फोटो : Social Media

कबीर सिंह फिल्म में शाहिद कपूर एक अल्कोहलिक लवर का किरदार निभाया है। मिड डे के साथ बातचीत में नीलिमा अजीम ने कहा, 'मेरा मनाना है कि एक्टर्स को नैतिकता के मामले में विवादित किरदारों को निभाने की आजादी मिलनी चाहिए। कल को अगर आप एक साइको सीरियल किलर का किरदार निभाएंगे तो क्या उस किरदार को लेकर विवाद नहीं होगा?'

shahid kapoor mother Neelima Azeem defends kabir singh
Shahid Kapoor, Neelima Azeem - फोटो : Social Media

नीलिमा अजीम ने राजेश खन्ना और दिलीप कुमार जैसे दिग्गज अभिनेताओं के उदाहरणों का बताते हुए कहा कि वे पर्दे पर ग्रे भूमिकाएं निभाते थे। उन्होंने आगे कहा, 'क्या आप ये कह रहे हैं कि ग्रे शेड्स वाले किरदारों को खत्म कर देना चाहिए ? हॉलीवुड में एक्टर्स को ऐसे किरदारों के लिए ऑस्कर मिलता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
shahid kapoor mother Neelima Azeem defends kabir singh
Shahid Kapoor, Neelima Azeem, Ishaan Khattar - फोटो : Social Media

नीलिमा आगे कहती हैं कि अगर हम ऐसी फिल्में नहीं बना सकते हैं तो हमें मार्लन ब्रैंडो की फिल्म स्ट्रीटकार नेम्ड डिजायर, गॉडफादर और हीथ लेजर की फिल्म द डार्क नाइट को भी अमान्य कर देना चाहिए। लोगों को समझना चाहिए कि ये केवल एक कहानी है और नैतिकता पर कोई लेक्चर नहीं है।'

विज्ञापन
shahid kapoor mother Neelima Azeem defends kabir singh
Kabir Singh - फोटो : twitter

कबीर सिंह में शाहिद कपूर एक सर्जन की भूमिका में हैं, जिनका दिल कियारा आडवाणी पर आ जाता है। ये फिल्म साउथ सिनेमा की सुपरहिट और चर्चित फिल्म अर्जुन रेड्डी की हिंदी रीमेक है। फिल्म को संदीप रेड्डी वंगा ने डायरेक्ट किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed