{"_id":"5bb707c7867a5528fb5d706f","slug":"shahid-kapoor-s-wife-meera-who-came-out-in-support-of-tanushree-said-whatever-happened-we-failed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तनुश्री के समर्थन में उतरीं शाहिद कपूर की पत्नी मीरा, बोलीं-जो भी हुआ, हम समझने में फेल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तनुश्री के समर्थन में उतरीं शाहिद कपूर की पत्नी मीरा, बोलीं-जो भी हुआ, हम समझने में फेल
Fri, 05 Oct 2018 12:12 PM IST
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
Updated Fri, 05 Oct 2018 12:12 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
तनुश्री दत्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर का विवाद हर रोज एक नया मोड़ ले रहा हैं। बॉलीवुड के सारे स्टार अपनी अलग-अलग राय दे रहे हैं। कोई तनुश्री को समर्थन दे रहा है तो कोई नाना पाटेकर को सपोर्ट कर रहा है। वहीं शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने अभिनेत्री सपना पाबी की पोस्ट को अपने इंस्टा पर शेयर कर तनुश्री का समर्थन किया है।
2 of 5
meera rajput
सपना ने लिखा है जो मैं फील करती हूं ये सब उसी के बारे में मेरी राय है। मैंने अपनी भावनाओं को बहुत अच्छे तरीके से लिखने की कोशिश की, लेकिन शायद मैं लिख नहीं पाई हूं। जो मैं महसूस कर रही हूं वो मैं बता रही हूं। मैं तनुश्री पर विश्वास करती हूं। मुझे ऐसा लगता हैं जो भी हुआ उसको समझने में हम कुछ फेल हो रहे हैं, लेकिन मैं एक और बात जानना चाहती हूं कि जब यह सब हो रहा था उस वक्त सारी महिलाएं कहां थीं?
3 of 5
tanushree dutta
इससे पहले अर्जुन कपूर ने तनुश्री के समर्थन में आते हुए कहा था कि- 'यह ऐसा मौका है जब हमें खुद के अंदर झांककर देखने की जरूरत है। हमें सुनना पड़ेगा, समझना पड़ेगा। एक इंसान होने के नाते और एक पुरुष होने के नाते महिलाओं का समानता का अधिकार देना होगा। यहां तक कि उन्हें काम करने का सुरक्षित माहौल देना हमारी ही जिम्मेदारी है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
tanusri dutta
- फोटो : SELF
अर्जुन कपूर के अलावा परिणीति चोपड़ा ने भी तनुश्री दत्ता का साथ दिया है। परिणीति ने कहा- 'अगर तनुश्री के आरोपों में सच्चाई है तो सब उन्हें सपोर्ट करेंगे। चुप रहना किसी भी समस्या का हल नहीं है। यह गंभीर बात है जो कभी भी किसी के साथ हो सकता है। किसी के भी साथ ऐसा होना बुरा है। अगर देश और इंडस्ट्री में खुद को सुरक्षित नहीं मान सकते तो कैसे काम करेंगे? यह गलत है लेकिन ऐसा हुआ है।'
विज्ञापन
5 of 5
tanushree dutta
आपको बता दें, परिणीति चोपड़ा से पहले उनकी बहन प्रियंका चोपड़ा भी तनुश्री के सपोर्ट में खड़ी हुई हैं। यहां तक केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने भी तनुश्री दत्ता मामले पर अपनी राय रखी। मेनका गांधी ने कहा था - 'देश में महिलाओं के शोषण के खिलाफ #metoo कैंपेन चलना चाहिए। देश में किसी भी तरह का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में तुरंत कार्रवाई की जाएगी।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।