'पद्मावत' रिलीज के दो दिन पहले शाहिद कपूर ने एक डायलॉग प्रोमो रिलीज किया है। इस 20 सेकंड के प्रोमो में रावल रतन सिंह और खिलजी के बीच युद्ध दिखाया गया है। इस छोटे से वीडियो ने बता दिया है कि फिल्म जबरदस्त है।
रिलीज के 2 दिन पहले शाहिद कपूर ने चली ऐसी चाल, 'पद्मावत' के 'खिलजी' को देंगे पटखनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि 'पद्मावत' के ट्रेलर के बाद तीन प्रोमो पहले ही रिलीज किए जा चुके हैं। कल भंसाली ने मीडिया के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी। सभी ने इसको भंसाली की अब तक की सबसे अच्छी फिल्म बताया है। साथ ही यह भी कहा गया है कि फिल्म में राजपूतों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला एक भी सीन नहीं है।
इसके उलट फिल्म राजपूतों की आन बान और शान को दर्शाती है। फिल्म के दमदार डायलॉग दर्शकों के रोंगटे खड़े कर रहे हैं। वहीं करणी सेना का आतंक अभी भी जारी है। कल यानी मंगलवार को अहमदाबाद के तीन मॉल में तोड़-फोड़ की गई।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाजवूद अहमदाबाद और गुजरात के PVR मालिकों ने फिल्म रिलीज ना करने का बयान जारी किया है। भंसाली ने कल मुंबई में फिल्म की स्क्रीनिंग रखी थी। इसमें भंसाली, रणवीर-दीपिका और मीरा-शाहिद हाथों में हाथ डाले पहुंचे।
इस फिल्म के लिए अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म 'पैडमैन' की रिलीज डेट बदल दी। इसके लिए अक्षय और भंसाली ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इसी में अक्षय ने कहा था कि भंसाली की फिल्म काफी समय से लटकी है। उनकी फिल्म का पहले रिलीज होना जरूरी है। अब पैडमैन 9 फरवरी को रिलीज होगी।