{"_id":"5d227fca8ebc3e6ca9216753","slug":"shahid-kapoor-shared-first-picture-of-mira-rajput-on-marriage-anniversary","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शाहिद कपूर के फोन में ये थी मीरा की पहली तस्वीर, रोमांटिक पोस्ट लिखकर दिया सरप्राइज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शाहिद कपूर के फोन में ये थी मीरा की पहली तस्वीर, रोमांटिक पोस्ट लिखकर दिया सरप्राइज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Mon, 08 Jul 2019 04:57 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Shahid Kapoor, Mira Rajput
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत ने रविवार को शादी की चौथी सालगिरह मनाई। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। इस खास मौके पर पहले मीरा ने शाहिद कपूर के साथ रोमांटिक तस्वीर पोस्ट की थी। फिर इसके बाद शाहिद कपूर ने मीरा की तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें सरप्राइज दिया।
2 of 5
Mira Rajput
- फोटो : instagram
शाहिद ने मीरा की एक पुरानी तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में वो बहुत प्यारी लग रही हैं। इस तस्वीर के कैप्शन में शाहिद ने लिखा- 'मीरा की ये पहली तस्वीर थी जो मैंने अपने फोन में सेव की थी। अब लगभग हर दूसरी तस्वीर उन्हीं की होती है। वो जिंदगी हैं। मैं उनसे प्यार करता हूं। जैसी आप हैं, वैसा होने के लिए शुक्रिया।'
3 of 5
Shahid Kapoor and Mira Rajput
- फोटो : instagram
इससे पहले मीरा ने जो तस्वीर पोस्ट की थी वह उनकी शादी की है। इस तस्वीर में शाहिद मीरा को प्यार से पकड़े हुए हैं। तस्वीर में पीछे की ओर पंकज कपूर नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए मीरा ने लिखा- 'तुमने मेरी दुनिया बना दी।' मीरा और शाहिद ने गुरुद्वारे में शादी की थी। तस्वीर में मीरा ने पिंक कलर का लहंगा पहना हुआ है तो वहीं शाहिद ने व्हाइट कलर की शेरवानी के साथ पिंक कलर की पगड़ी पहनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Shahid Kapoor and Mira Rajput
- फोटो : instagram
मीरा और शाहिद की अरेंज मैरिज हुई थी। मीरा का परिवार दिल्ली में रहता है। जब दोनों के परिवारवालों ने शादी के लिए बात की तो शाहिद दिल्ली जाकर मीरा से मिले थे। इस जोड़ी की उम्र के बीच 13 साल का फासला है। मीरा ने दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज से ग्रेजुएशन खत्म किया था, जब वो शाहिद से मिलीं। उस समय वो मात्र 21 साल की थीं। इन दोनों के परिवार वाले दिल्ली के एक ही सत्संग में जाते थे और वहीं से इनके रिश्ते की बात शुरू हुई।
विज्ञापन
5 of 5
shahid kapoor and mira rajput
शाहिद और मीरा के दो बच्चे मीशा कपूर और जैन कपूर हैं। साल 2017 में दोनों को एक बेटी मीशा हुई थी। वहीं, 5 सितंबर 2018 को जैन का जन्म हुआ। पिता बनने के अनुभव पर शाहिद कपूर ने कहा कि वह अपनी निजी जिंदगी में बहुत खुश हैं। पिता बनने के बाद उनमें काफी बदलाव आए हैं और वह पहले के मुकाबले काफी जिम्मेदार हो गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।