कोरोना वायरस के चलते देशभर में कई जगहों पर जिम और हेल्थ क्लब बंद कर दिए गए हैं। जिसके चलते बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को खासी दिक्कत हो रही है। लेकिन सेलेब्स ने भी बता दिया है कि वो अपनी फिटनेस के लिए कितने सीरियस हैं। सेलेब्स की फिटनेस पर कोरोना का कोई असर नहीं पड़ रहा है। जिम बंद होने पर सेलेब्स ने अपने घर को ही जिम बना लिया है। इस लिस्ट में अब शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत का नाम भी जुड़ गया है।
Coronavirus: शाहिद की तरह ही फिटनेस फ्रीक हैं मीरा, जिम बंद होने का नहीं पड़ा कोई असर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत वैसे भी हाल ही में इस मामले को लेकर काफी सुर्खियों में आए थे। शाहिद और मीरा की जिम से बाहर आती हुई तस्वीर सोशल मीडिाय पर काफी वायरल हुई थी जिसके बाद बीएमसी की तरफ से शाहिद के जिम मालिक को नोटिस भेजने के बाद उनके जिम को सील कर दिया गया। लेकिन मीरा ने साफ कर दिया है कि इससे उनकी फिटनेस पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
दरअसल हाल ही में शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बता दिया है कि वो भी फिटनेस के मामले में अपने पति से पीछे नहीं हैं। मीरा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक स्टोरी साझा की है। इस स्टोरी में मीरा जूते दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ कैप्शन में लिखा है, 'Endorphin Rush, Qurantineworkout, घर पर रहिए। फिट रहिए।'
बता दें कि मीरा राजपूत काफी फिटनेस फ्रीक हैं। उनके जिम की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल होती रहती हैं। सिर्फ मीरा ही नहीं बल्कि अभिनेत्री कटरीना कैफ ने भी वीडियो के माध्यम से बताया है कि वो भी फिटनेस फ्रीक हैं। कटरीना ने अपने घर की छत पर ही जिम खोल लिया है। कटरीना के अलावा अभिनेत्री रकुल प्रीत भी इसी लिस्ट में शामिल हैं। रकुल भी इन दिनों अपने घर पर ही वर्कआउट कर रही हैं।
वहीं बात करें शाहिद कपूर की तो शाहिद भी काफी फिटनेस फ्रीक हैं। शाहिद की आगामी फिल्म 'जर्सी' की शूटिंग चल रही है। हालांकि इन दिनों कोरोना वायरस के चलते बॉलीवुड की हर फिल्म की शूटिंग इस समय रुकी हुई है। शाहिद इस फिल्म के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं। वहीं इससे पहले शाहिद की फिल्म 'कबीर सिंह' बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। इस फिल्म में शाहिद के साथ अभिनेत्री कियारा आडवाणी भी थीं।
निर्भया के दोषियों की फांसी में हुई देरी पर भड़कीं प्रीति जिंटा, कहा- आठ साल पहले ही इन्हें...