{"_id":"5d1ebbf28ebc3e3c8d23d0f8","slug":"shahid-kapoor-wife-mira-rajput-enjoy-her-friend-wedding-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दोस्त की शादी में पिंक लहंगा पहन पहुंचीं मीरा राजपूत, 'कबीर सिंह' की सक्सेस से हैं बेहद खुश","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दोस्त की शादी में पिंक लहंगा पहन पहुंचीं मीरा राजपूत, 'कबीर सिंह' की सक्सेस से हैं बेहद खुश
Fri, 05 Jul 2019 08:24 AM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Fri, 05 Jul 2019 08:24 AM IST
विज्ञापन
mira rajput
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहिद कपूर की फिल्म 'कबीर सिंह' बॉक्स ऑफिस पर हिट रही है । फिल्म ने 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है । हाल ही में फिल्म की सक्सेस पार्टी भी रखी गई थी। शाहिद की इस सक्सेस को उनकी पत्नी मीरा ने कुछ अलग तरह से सेलिब्रेट किया । दरअसल, मीरा अपनी दोस्त की शादी में पहुंची । शादी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं ।
mira rajput
- फोटो : social media
मीरा ने इन तस्वीरों को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लगाया । जिसमें वो अपनी दोस्त के साथ नजर आ रही हैं । दोस्त की शादी में मीरा ने पिंक कलर का लहंगा पहना । मीरा ने लाइट मेकअप किया था । साथ ही बाल खुले रखे थे । मीरा अपने दोस्तों के साथ काफी एंज्वॉय करती दिखीं।
ईशान खट्टर, मीरा राजपूत और शाहिद कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि पति की फिल्म की सक्सेस से मीरा बेहद खुश हैं । मीरा ने कुछ दिनों पहले एक वीडियो शेयर किया था । इसमें शाहिद के साथ उनके छोटे भाई ईशान खट्टर डांस करते नजर आ रहे थे । मीरा ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, 'आज की पार्टी इनकी तरफ से' ।
View this post on Instagram
Words will never be enough to express what you mean to me. I love you Daddy! ❤️
A post shared by Mira Rajput Kapoor (@mira.kapoor) on
विज्ञापन
विज्ञापन
shahid kapoor
- फोटो : social media
बात करें 'कबीर सिंह' की तो, फिल्म ने 200 करोड़ की कमाई कर ली है । सिर्फ 13 दिन में 200 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली 'कबीर सिंह' साल की पहली फिल्म बन गई है। फिल्म ने दूसरे हफ्ते में भी अपना कामयाब सफर जारी रखा और मंगलवार तक 198 करोड़ 95 लाख रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था। दूसरे हफ्ते में फिल्म ने शुक्रवार को 12.21 करोड़ रुपये, शनिवार को 17.84 करोड़ रुपये, रविवार को 17.84 करोड़ रुपये, सोमवार को 9.07 करोड़ रुपये और मंगलवार को 8.31 करोड़ रुपये कमाए।
विज्ञापन
Shahid Kapoor, Kiara Advani
- फोटो : amar ujala mumbai
फिल्म 'कबीर सिंह' की कमाई का ये सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। फिल्म ने बुधवार को 7.53 करोड़ रुपये और कमाते हुए अपनी कुल कमाई का आंकड़ा 206 करोड़ 48 लाख तक पहुंचा दिया। 'कबीर सिंह' की सफलता के बाद शाहिद कपूर के पास फिल्मों की लाइन लग गई है । खबरों की मानें तो उन्होंने अपनी फीस भी बढ़ा दी है ।