फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डायरेक्टर के कहने पर इस बड़ी फिल्म के लिए शाहिद कपूर कर रहे हैं यह काम,बदल जाएगा पूरा लुक

Mon, 20 Aug 2018 09:11 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 20 Aug 2018 09:11 AM IST
विज्ञापन
Shahid Kapoor will grow his beard for upcoming film Arjun Reddy
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' को लेकर काफी सुर्खियों में छाए हुए हैं। इस फिल्म के अलावा शाहिद कपूर अपनी एक और अपकमिंग फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' को लेकर चर्चा में हैं। उनकी यह फिल्म साल 2017 में आई तेलुगु फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' का ही रीमेक है। इस फिल्म में एक्टर विजय देवरकोंडा और एक्ट्रेस शालिनी पांडे मुख्य भूमिका में थीं। इस तेलुगू फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वंगा ने किया है। 
Shahid Kapoor will grow his beard for upcoming film Arjun Reddy
साल 2017 में तेलुगू फिल्मों में सबसे सुपरहिट रही 'अर्जुन रेड्डी' के निर्देशक संदीप रेड्डी वंगा ने अब इसको हिंदी में बनाने का फैसला किया है। 'अर्जुन रेड्डी' के हिंदी रीमके में शाहिद कपूर अर्जुन रेड्डी की भूमिका में नजर आने वाले हैं। इसके लिए शाहिद ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो शाहिद कपूर 'अर्जुन रेड्डी' में एकदम अलग लुक में नजर आएंगे।
Shahid Kapoor will grow his beard for upcoming film Arjun Reddy
अंग्रेजी वेबसाइट डीएनए की खबर के अनुसार निर्देशक संदीप रेड्डी वंगा ने शाहिद कपूर को अर्जुन रेड्डी का बेहतर किरादर करने के लिए ज्यादा से ज्यादा दाढ़ी बढ़ाने की सलाह दी है। गौरतलब है कि इस फिल्म के तेलुगू वर्जन में एक्टर विजय देवरकोंडा ने भी ज्यादा दाढ़ी बढ़ाई हुई है। ऐसे में संदीप रेड्डी वंगा अर्जुन रेड्डी के किरदार के साथ कोई जोखिम नहीं लेना चाहते हैं। इसलिए उन्होंने शाहिद कपूर को विजय देवरकोंडा की तरह दाढ़ी बढ़ाने को बोला है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shahid Kapoor will grow his beard for upcoming film Arjun Reddy
वहीं बात करें हिंदी 'अर्जुन रेड्डी' से जुड़ी अन्य चीजों की तो इस फिल्म को टी-सीरीज फिल्म प्रोड्यूस कर रही है। इस फिल्म की शूटिंग को सितंबर के आखिरी हफ्ते से शुरू किया जाएगा। गौरतलब है कि फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' अगले साल 21 जून को रिलीज होगी। इसके अलावा शाहिद कपूर जल्द ही निर्देशक राजा कृष्णा मेनन की फिल्म में भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वह एक बॉक्सर की भूमिका में दिखाई देंगे। 
विज्ञापन
Shahid Kapoor will grow his beard for upcoming film Arjun Reddy
आपको बता दें कि फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' में शाहिद कपूर के अलावा एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और यामी गौतम भी मुख्य भूमिका में हैं। बात करें फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' की कहानी की तो यह उत्तराखंड की पृष्ठभूमि पर बनी और बिजली विभाग में चल रहे भ्रष्टाचार पर आधारित फिल्म है। इसकी कहानी शाहिद कपूर के दोस्त पर आधारित है जो फिल्म में बिजली कटौती के चलते आत्महत्या कर लेता है। यह फिल्म 21 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed