फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस हीरोइन के चक्कर में शाहिद को पहननी पड़ रही हैं हील्स

Tue, 22 Nov 2016 04:37 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली Updated Tue, 22 Nov 2016 04:37 PM IST
विज्ञापन
Shahid to sport heels to match Deepika's height in 'Padmavati' ?
इन दिनों शाहिद कपूर बड़े परेशान हैं और उनकी इस परेशानी की वजह है उनकी कम लंबाई। अब आप सोच रहे होंगे कि भला लंबाई को लेकर उन्हें अब क्या चिंता ? दरअसल शाहिद एक बहुत बड़े बजट की फिल्म में काम कर रहे हैं जिसमें उनके अपोजिट एक नामी हीरोइन है। लेकिन ये हीरोइन इतनी लंबी है कि शाहिद की परेशानी बढ गई है। 

इस हीरोइन के चक्कर में शाहिद कपूर को पहननी पड़ रही हैं हील्स

Shahid to sport heels to match Deepika's height in 'Padmavati' ?
ये हीरोइन कोई और नहीं दीपिका पादुकोण हैं। शाहिद दीपिका के साथ संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' में काम कर रहे हैं। जहां शाहिद राजा रतन सिंह के किरदार में हैं वहीं कहा जा रहा है कि दीपिका उनकी पत्नी रानी पद्मावती के किरदार में होंगी। पहले जमाने में राजा रानियों से लंबे होते थे और उस हिसाब से शाहिद को दीपिका से लंबा दिखाना है जिसे लेकर फिल्म की टीम को काफी दिक्कतें सामने आ रही हैं।

इस हीरोइन के चक्कर में शाहिद कपूर को पहननी पड़ रही हैं हील्स

Shahid to sport heels to match Deepika's height in 'Padmavati' ?
लेकिन लगता है कि इसका तोड़ संजय लीला भंसाली को मिल गया है तभी तो कयास लगाए जा रहे हैं कि दीपिका से लंबे दिखने के लिए अब शाहिद को शायद हील्स पहननी पड़ेंगी। चौकिए मत वो महिलाओं वाली हील्स नहीं बल्कि हील वाले जूते पहनेंगे जिससे कि वो हीरोइन से लंबे दिखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस हीरोइन के चक्कर में शाहिद कपूर को पहननी पड़ रही हैं हील्स

Shahid to sport heels to match Deepika's height in 'Padmavati' ?
इस फिल्म में रणवीर सिंह भी हैं जो अलाउद्दीन खिलजी का रोल अदा कर रहे हैं। वहीं कुछ लोगों का ये भी तर्क था कि शाहिद वाला रोल रणवीर सिंह को दे दिया जाए क्योंकि वो शाहिद से लंबे हैं और दीपिका के साथ उनकी हिट जोड़ी फिर से कमाल दिखाएगी। लेकिन खुद डायरेक्टर इसके पक्ष में नहीं हैं और वो दीपिका के अपोजिट शाहिद को ही रखना चाहते हैं।
विज्ञापन

इस हीरोइन के चक्कर में शाहिद कपूर को पहननी पड़ रही हैं हील्स

Shahid to sport heels to match Deepika's height in 'Padmavati' ?
खैर अब देखते हैं कि शाहिद दीपिका के लिए हील्स पहनेंगे या कम लंबाई को कोई और तोड़ निकालेंगे। फिल्म की शूटिंग शुरु हो चुकी है लेकिन अभी तक किसी भी एक्टर लुक सामने नहीं आया है। 'पद्मावती' अगले साल नवंबर में रिलीज होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed