{"_id":"6032fcd035af5d7117527514","slug":"shahrukh-khan-accused-of-sex-determination-test-before-birth-of-son-abram-khan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब शाहरुख खान पर लगा था लिंग परीक्षण का आरोप, बोले- 'ऐसी बेवकूफी नहीं कर सकता'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जब शाहरुख खान पर लगा था लिंग परीक्षण का आरोप, बोले- 'ऐसी बेवकूफी नहीं कर सकता'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Mon, 22 Feb 2021 06:10 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म इंडस्ट्री के किंग खान तीन बच्चों के पिता हैं। शाहरुख के सबसे छोटे बेटे अबराम का जन्म 2013 में हुआ था। जिसके बाद वो एक बहुत बड़ी मुसीबत में फंस गए थे। शाहरुख के लिए यह एक कठिन समय था और इससे उभर पाना उनके लिए और परिवार के लिए काफी मुश्किल साबित हुआ था।
2 of 5
शाहरुख खान और अबराम खान
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, अबराम के जन्म से पहले शाहरुख पर लिंग निर्धारण जांच कराने के आरोप लगे थे जिसे उन्होंने गलत बताया था। यहां तक की इस मामले की जांच के लिए महाराष्ट्र सरकार ने आदेश भी जारी किए थे। बता दें कि अबराम खान सरोगेसी तकनीक से जन्मे हैं और वो एक प्रीमेच्योर बेबी थे। जिसकी वजह से वह काफी समय तक अस्पताल में ही रहे थे। वह समय शाहरुख के लिए कांटों से भरे रास्ते पर चलने से कम नहीं था।
3 of 5
शाहरुख खान, अबराम खान
- फोटो : सोशल मीडिया
इसी बीच एक समाज सेविका ने शाहरुख खान पर लिंग परीक्षण कराने का आरोप लगाया था। उसके बाद यह मामला हाई कोर्ट तक पहुंच गया था लेकिन अस्पताल और बीएमसी के पुख्ता सबूतों मिलने के बाद उस समाज सेविका को मुंह की खानी पड़ी थी। लेकिन इस हादसे के बाद शाहरुख पूरी तरह से टूट चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शाहरुख खान, अबराम खान
- फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख ने कहा कि जब मीडिया में सरोगेसी पर बात हो रही थी तो मुझे अच्छा नहीं लग रहा था। उनका कहना था कि वे एक शिक्षित व्यक्ति हैं कि इस तरह की बेवकूफियों का हिस्सा न बनें। उस वक्त अबराम बीमार था और लोग लिंग निर्धारण को लेकर बातें कर रहे थे। केवल इस वजह से कि वह एक मशहूर फिल्म स्टार का बच्चा है।
विज्ञापन
5 of 5
शाहरुख खान, अबराम खान
- फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख को डर था कि जब अबराम बड़ा होगा और यह सब चीजें पढ़ेगा तो उस पर क्या बीतेगी। केवल इस वजह से कि वह मेरा बच्चा है, इससे वह किसी से कम या ज्यादा महत्वपूर्ण नहीं हो जाता। बच्चे बच्चे होते हैं। वह बीमार था और इस तरह के मामले चलना एक बहुत निराशाजनक स्थिति बन गई थी। यह मुझे बहुत अजीब लगता है.' हालांकि शाहरुख बहुत खुश हैं और इतना खूबसूरत बच्चा पाकर खुद को भाग्यशाली मानते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।