चेन्नई सुपरकिंग्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच बीते मंगलवार को हुए उस तूफानी मैच में ऐसा बहुत कुछ हुआ जिसके बारे में जान आप हैरान हो जाएंगे। इस मैच को देखने के लिए चेपॉक स्टेडियम में बॉलीवुड के किंग खान यानि शाहरुख खान भी मौजूद थे। इस धमाकेदार मुकाबले में धोनी के चेन्नई सुपरकिंग्स ने सीजन की दूसरी बड़ी जीत हासिल कर ली। केकेआर ने आंद्रे रसेल की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर विरोधी टीम के सामने जीत के लिए 203 रनों का लक्ष्य रखा था लेकिन सैम बिलिंग्स की अर्धशतकीय पारी से चेन्नई को आसानी से जीत दिला दी। हालांकि मैच के दौरान अपनी टीम केकेआर को सपोर्ट करने आए शाहरुख खान और एमएस धोनी की बेटी जीवा लोगों के बीच चर्चा का विषय बनें। आखिर ऐसा क्या हुआ दोनों के साथ....
धोनी की बेटी के साथ कुछ ऐसे नजर आए शाहरुख, IPL मैच के दौरान दिया अजीबोगरीब रिएक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल स्टेडियम से दोनों की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वायरल तस्वीरों में जीवा शाहरुख के साथ सेल्फी खिंचवाने में मस्त दिखाई दे रही हैं। वह कई तरह के मुंह बना रही हैं। शाहरुख भी जीवा के साथ मिलकर तरह तरह के एक्सप्रेशन्स देते नजर आ रहे हैं। शाहरुख जीवा के साथ काफी सहज नजर आ रहे हैं।
Andre Russell remember the name CSK Supporters 🔥🔥🔥 What a game !!! He hit a huge six over King SRK too 😎@iamsrk @SRKUniverseRU #CSKvsKKR #KKRvCSK #AmiKKR #KKRHaiTaiyaar pic.twitter.com/kXGrAne98H
— #KKR for #SRK (@KingAwaisSrkian) April 10, 2018
आंद्रे रसेल ने अपनी पारी के दौरान 11 शानदार छक्के लगाए। इसमें एक छक्का तो 105 मीटर का था जिसे टीम के मालिक शाहरुख खान निहारते ही रह गए। रसेल के इस छक्के को देखने के लिए शाहरुख खान सीट से भी उठ खड़े हुए। देखें वीडियो-