{"_id":"6153f3248ebc3e334a5ebfa8","slug":"shahrukh-khan-and-karan-johar-had-rumour-of-being-in-a-romantic-relationship-actor-gave-the-wittiest-reply","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गपशप: जब करण जौहर संग शाहरुख के रिश्ते पर उठने लगे थे सवाल, किंग खान ने दिया था बेहद ही मजेदार जवाब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
गपशप: जब करण जौहर संग शाहरुख के रिश्ते पर उठने लगे थे सवाल, किंग खान ने दिया था बेहद ही मजेदार जवाब
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Wed, 29 Sep 2021 10:37 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
करण जौहर, शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की गलियों में अक्सतर सितारों के अफेयर की खबरें चर्चा में आ जाती हैं। ऐसे में लेकर उनसे कई सवाल जवाब भी किए जाते हैं। हालांकि कुछ खबरें ऐसी भी होती हैं जो चर्चा में रहने के बाद भी लोगों के होश उड़ा देती हैं। बॉलीवुक के किंग खान और फिलममेकर करण जौहर के रिश्ते को लेकर भी ऐसे ही सवाल उठने लगे थे। दरअसल करण और शाहरुख खान बहुत अच्छे दोस्त हैं लेकिन सालों पहले ऐसी खबरें सामने आई थी कि दोनों के बीच रोमांटिक अफेयर चल रह है है।
जब शाहरुख ने करण के सवाल का दिया मजेदार जवाब
इस बात पर करण ने कई साल बाद चुप्पी भी तोड़ी थी लेकिन इसे लेकर शाहरुख का क्या नजरिया था वो भी बेहद दिलचस्प है। खुद शाहरुख ने भी बताया था कि इंडस्ट्री में ऐसी खबरें हैं कि मैं बाईसैक्सुअल हूं। हालांकि इन सब बातों के इतर करण और शाहरुख में कभी दोस्ती नहीं टूटी।
2 of 5
शाहरुख खान और करण जौहर
- फोटो : Twitter
एक बार कॉफी विद करण शो में करण ने शाहरुख से पूछा था- अगर आप एक रोज सुबह सोकर उठे और देखे कि आप करण जौहर बन गए हैं तो आप क्या करेंगे ?। इसके जवाह में शाहरुख ने बेहद मजेदार जवाब देते हुए कहा था, 'करण जिस तरह की बातें हम दोनों को लेकर की जाती हैं इस बात के चांसेज ज्यादा हैं कि मैं बेड पर तुम बनकर नहीं बल्कि तुम्हारे बगल सोकर उठूं'।
3 of 5
शाहरुख खान, करण जौहर
- फोटो : टीवी शो
इस जवाब को सुनते ही करण जौहर हंसते हंसेत लोट पोट हो गए थे साथ ही शाहरुख की को स्टार काजोल और रानी ने भी किंग खान के शानदार जवाब की तारीफ की थी। गौरतलब है कि करण और शाहरुख के रिश्ते पर जब भी ऐसे सवाल उठे तो अभिनेता ने ऐसे ही मजेदार जवाब देकर लोगों की बोलती बंद कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
करण जौहर और शाहरुख खान
- फोटो : filmmonkey.com
करण और शाहरुख ने कई फिल्मों में साथ काम किया है जिसमें कभी खुशी कभी गम, कुछ कुछ होता है, कभी अलविदा ना कहना शामिल है। शाहरुख और करण जब भी साथ आए तो फैंस को फिल्म की कहानी बहुत ही पसंद आई। हालांकि एक बार ऐसी भी खबरें सामने आई थी कि दोनों की दोस्ती पर कुछ नकारात्मक असर पड़ा है।
विज्ञापन
5 of 5
शाहरुख खान, करण जौहर
- फोटो : सोशल मीडिया
इस पर करण ने कहा था कि हम थोड़े दूर हैं लेकिन इसकी वजह ये है कि शाहरुख अपने प्रोजेक्ट में व्यस्त हैं और मैं अपने। करण ने ये भी कहा था कि शाहरुख थोड़ा बुरा भी मान गए थे जब हमने साथ काम नहीं किया। वहीं करण को इस बात का बुरा लगा था कि जब उन्होंने फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर बनाई तो शाहरुख ने इसे लेकर कुछ नहीं कहा।हालांकि बदलते वक्त क साथ शाहरुख और करण के इक्वेशन में भी बदलाव आया लेकिन दोस्ती में कभी दरार नहीं आई। वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख बहुत जल्द फिल्म 'पठान 'में नजर आने वाले हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।